{"_id":"64c2c71a19152330f80ce0f4","slug":"revenue-department-team-taken-hostage-police-freed-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-1753-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: राजस्व विभाग की टीम को बनाया बंधक, पुलिस ने कराया मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: राजस्व विभाग की टीम को बनाया बंधक, पुलिस ने कराया मुक्त
Fri, 28 Jul 2023 01:07 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 28 Jul 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। खेत की पैमाइश करने गई राजस्व विभाग की टीम को बृहस्पतिवार को गांव न्यूरानपुर में कुछ लोगों ने बंधक बना लिया। पुलिस ने टीम को मुक्त कराया।
तहसील कार्यालय के दियोरिया क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक महेंद्रपाल ने बताया कि वह तहसीलदार करम सिंह के निर्देश पर बृहस्पतिवार को हल्का लेखपाल विवेक कुमार के साथ गांव न्यूरानपुर में एक खेत की पैमाइश करने गए थे। जिन लोगों ने खेत की पैमाइश कराने की मांग की थी, वे मौके पर मौजूद थे। खेत में पानी भरा देखकर राजस्व निरीक्षक ने कहा कि अभी पैमाइश संभव नहीं है। पानी खत्म जाने पर ही पैमाइश हो पाएगी। यह कहकर टीम जाने लगी। इस पर दो लोगों ने टीम से कहा कि उन्हें पैमाइश आज ही हर हालत में करनी पड़ेगी। टीम ने समझाने की कोशिश की कि पानी भरे खेत की पैमाइश करने मेंं उनके कपड़े खराब हो जाएंगे। इस पर लोगों ने कहा कि अगर पानी भरा है तो कपड़े उतारकर पैमाइश करें। टीम तैयार नहीं हुई। जाने पर दोनों कर्मचारियों की बाइकों की चाबियां निकाल लीं। गाली-गलौज करते हुए रास्ता रोक लिया।
दबंगों की हरकत से राजस्व कर्मी परेशान हो गए। समझाने पर भी दबंग अपनी जिद से बाज नहीं आए, तब राजस्व निरीक्षक ने दियोरिया कोतवाली में फोन कर जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुुंची। पुलिस को देखकर दबंग भाग गए। पुलिस राजस्व कर्मियों को अपने साथ गांव से लेकर आई।
तहसील कर्मियों को जब इस घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने उपजिलाधिकारी सचिन राजपूत को जानकारी दी। उपजिलाधिकारी ने प्रार्थना पत्र को दियोरिया कोतवाली भेजकर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। राजस्व निरीक्षक ने भी एक तहरीर दियोरिया कोतवाली में दी। प्रभारी निरीक्षक जवाहरलाल वर्मा का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर अतिशीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए दियोरिया थाना पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। कार्रवाई कराई जाएगी। - सचिन राजपूत, एसडीएम बीसलपुर