फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Retired teacher killed himself

लाइसेंसी बंदूक से सेवानिवृत्त शिक्षक ने खुद को गोली से उड़ाया

Mon, 07 Sep 2020 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Retired teacher killed himself
पीलीभीत। मोहल्ला खकरा में सेवानिवृत्त एक बुजुर्ग शिक्षक ने रविवार सुबह छह बजे खुद को कमरे में बंद कर खुद को लाइसेंसी बंदूक से गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिवार वाले दौड़कर वहां पहुंचे और दरवाजा तोड़कर कमरा खोला। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पूछताछ में कोतवाली पुलिस को परिजन खुदकुशी की वजह नहीं बता पाए।
विज्ञापन

मोहल्ला खकरा के रहने वाले 83 वर्षीय बुजुर्ग गोविंद स्वरूप शुक्ला सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज से शिक्षक के पद से कई साल पहले सेवानिवृत्त हुए थे। कुछ साल पहले उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है। गोविंद स्वरूप अपने बेटे शेखर शुक्ला और अमित शुक्ला के साथ मकान में रहते थे। पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह छह बजे उन्होंने अपना कमरा बंद किया और लाइसेंसी बंदूक लोड कर उसकी नाल कान के पास सटाकर खुद को गोली मार ली। फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन कमरे की ओर दौड़ पड़े। मगर दरवाजा बंद होने के कारण वे कुछ कर नहीं पाए। बाद में किसी तरह दरवाजा तोड़कर परिवार के सदस्य अंदर गए तो शिक्षक का लहूलुहान शव कमरे में पड़ा हुआ देखा। बेटे शेखर शुक्ला ने पुलिस को फोन से जानकारी दी। सीओ सिटी वीरेंद्र विक्रम, कोतवाली इंस्पेक्टर श्रीकांत द्विवेदी घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन

पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद लाइसेंसी बंदूक कब्जे में ले ली। फिंगर प्रिंट लेकर जांच को भेजे गए। पूछताछ में परिवार वाले घटना की वजह नहीं बता सके। परिजनों ने पुलिस से किसी भी तरह की कार्रवाई से भी इनकार कर दिया। पुलिस के कहने पर परिवार वालों ने तहरीर दी। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शिक्षक ने अचानक क्यों गोली मारकर आत्महत्या की, इसके बारे में अभी कुछ पता नहीं चला है। वहीं मोहल्ले वालों का कहना है कि शिक्षक ने पारिवारिक कलह के चलते जान दी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंदूक के लाइसेंस का नहीं कराया था नवीनीकरण, एफआईआर दर्ज की
सेवानिवृत्त शिक्षक गोविंद स्वरूप ने जिस बंदूक से खुद को गोली मारी, उसका लाइसेंस उन्हीं के नाम था। बेटे शेखर शुक्ला के मुताबिक लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं हो पाया था। पुलिस ने बंदूूक को कब्जे लेकर मृतक के खिलाफ इसका भी मुकदमा दर्ज किया है।

घटना स्थल पर फिंगर प्रिंट लेने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। लाइसेंसी बंदूक का नवीनीकरण न होने पर एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है। मामले में छानबीन की जा रही है। -श्रीकांत द्विवेदी, कोतवाल शहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed