{"_id":"5798f4a64f1c1bd56021e3e3","slug":"retired-forest-keeper-fever-climbed-aashiqui","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड वन दरोगा पर चढ़ा आशिकी का खुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड वन दरोगा पर चढ़ा आशिकी का खुमार
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर में तैनात रहे एक रिटायर्ड वन दरोगा पर आशिकी का खुमार चढ़ गया है। इससे उनके घरवाले बेहद परेशान हैं। उनकी पत्नी ने डीएम से शिकायत कर मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है। न्यूरिया थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने डीएम को दिए शिकायत पत्र में बताया कि उसके पति वन दरोगा पद पर शाहजहांपुर में तैनात थे। दोनों के पांच बच्चे हैं। 31 दिसंबर, 2015 को पति सेवानिवृत्त हो गए। आरोप है कि बीते तीन साल से पति शाहजहांपुर में एक अलग मकान बनवाकर दूसरी महिला को अपने साथ रखे हैं। बच्चों की पढ़ाई, शादी और घरेलू खर्च मांगने पर धमकी देकर भगा दिया। पीड़िता ने डीएम से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
एसपी से दरोगा की शिकायत
पीलीभीत। मोहल्ला हाथीखाना निवासी अनुराग सक्सेना, कुलदीप सक्सेना, नितिन सक्सेना, तुषार सक्सेना ने एसपी को दिए संयुक्त शिकायत पत्र में बताया कि उनका नई जगह दरवाजा लगाने को लेकर पिछले दिनों मोहल्ले के ही एक पक्ष से विवाद हुआ था। इसमें प्रशासन की ओर से मुचलका पाबंद कार्रवाई कराई गई थी। इसके बाद से दोनों के बीच कोई विवाद नहीं हुआ। उनका कहना है कि उनको मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस से साठगांठ कर उनको झूठे मुकदमे में फंसाया गया है। इसमें एक दरोगा पर भी मिलीभगत के आरोप लगे हैं।