फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Retired employee Fast start

सेवानिवृत्त कर्मचारी ने शुरू किया अनशन

Thu, 10 Sep 2015 11:59 PM IST
majala
majala Updated Thu, 10 Sep 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
Retired employee Fast start

सेवानिवृत्त होने के एक साल बाद डिस्टलरी के कर्मचारी को बकाया देयों का भुगतान नहीं किया गया। इसके विरोध में कर्मचारी ने बृहस्पतिवार को डिस्टलरी गेट पर अनशन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

मझोला डिस्टलरी में स्टोर कीपर प्रभारी पद पर तैनात अभय भारत सिंह अक्तूबर 2014 में सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद आसवनी प्रबंधन ने उनका अदेय प्रमाणपत्र (एनओसी) तो जारी कर दिया लेकिन अभी तक  ग्रेच्युटी एवं अन्य बकाया भुगतान नहीं किए हैं। इसके लिए उन्होंने कई बार पत्राचार किया लेकिन सुनवाई नहीं हुई। सात सितंबर को भी उन्होंने मिल प्रबंधन और डीएम को पत्र भेजकर डिस्टलरी पर बकाया 3.08 लाख रुपये का भुगतान दिलाने की मांग की थी। साथ ही भुगतान न होने पर 10 सितंबर से अनशन पर बैठने की चेतावनी दी थी। इस पत्र पर अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

इस पर बुधवार को पूर्व में दी गई चेतावनी के तहत अभय भारत सिंह डिस्टलरी गेट पर अनशन पर बैठ गए। उनके साथ परिवार व मिल के कुछ लोग भी साथ बैठे। भुगतान न मिलने से आहत कर्मचारी ने कहा कि प्रबंधन भुगतान न होने का कारण भी उन्हें नहीं बता रही है। उन्होंने बताया कि यदि अब भी सुनवाई नहीं हुई तो पूरे परिवार के साथ अनशन पर बैठकर भूखहड़ताल करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed