{"_id":"664a25df80820e196a045b1b","slug":"retired-chief-justice-arrives-to-visit-ptr-pilibhit-news-c-121-1-pbt1002-116603-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पीटीआर घूमने पहुंचे रिटायर्ड प्रधान न्यायाधीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पीटीआर घूमने पहुंचे रिटायर्ड प्रधान न्यायाधीश
विज्ञापन
मुस्तफाबाद पहुंचे रिटायर्ड प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे। स्रोत - पीटीआर
कलीनगर (पीलीभीत)। रिटायर्ड प्रधान न्यायाधीश एसए बोबडे रविवार को पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के भ्रमण पर पहुंचे। टाइगर रिजर्व के डीएफओ मनीष सिंह समेत कई अफसरों ने सीजेआई से मुलाकात कर व्यवस्थाओं को संभाला। जंगल सफारी का आनंद लेकर उन्होंने चूका बीच की खूबसूरती को देखा। यहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया।
जंगल की खूबसूरती और बाघों की निराली दुनिया पीलीभीत टाइगर रिजर्व को अलग पहचान दिलाए है। देश के विभिन्न राज्यों के अलावा विदेशी सैलानी और वीवीआईपी भी पीटीआर पहुंच रहे हैं। सत्र के अंतिम समय में भीड़ बढ़ रही है। रविवार को सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड प्रधान न्यायाधीश एसए बोबडे पीटीआर भ्रमण पर पहुंचे। परिवार के सदस्य भी साथ मौजूद रहे।
डीएफओ मनीष सिंह ने मुस्तफाबाद पहुंचकर उनसे भेंट की। इसके बाद वह परिवार के साथ जंगल सफारी के लिए रवाना हो गए। रेंजर सहेंद्र यादव ने व्यवस्थाओं को संभाला। जंगल सफारी के दौरान सुरक्षा का भी ध्यान रखा गया। बताया जा रहा है कि रिटायर्ड प्रधान न्यायाधीश की ठहरने की व्यवस्था एक होम स्टे में की गई है। जहां सुरक्षा के लिहाज से पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।