फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Responsible for waiting for accidents, not taking care of repair

Pilibhit News: हादसों के इंतजार में जिम्मेदार, मरम्मत की नहीं ले रहे सुध

Wed, 30 Oct 2024 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Responsible for waiting for accidents, not taking care of repair
भगा मोहम्मदगंज के पास कटी सड़क।संवाद
पीलीभीत। जुलाई में आई बाढ़ के दौरान पूरनपुर- कलीनगर के मध्य पुल और सड़क कट गई थी। इसे अब तक ठीक नहीं कराया जा सका है। ऐसे में यहां से गुजरने वालों के सामने हर समय खतरा बना रहता है। इसके अलावा अमरिया क्षेत्र में भी यही हाल है। राहगीर किसी तरह से वहां से आवाजाही कर रहे हैं। जिम्मेदार बजट का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

जुलाई माह में आई बाढ़ से जिले की काफी सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं थी। इसमें कुछ को ठीक करा दिया गया तो कुछ सड़कों पर खतरा मानते हुए आवाजाही को रोक दिया गया। पूरनपुर-कलीनगर के बीच भी सड़क और पुल क्षतिग्रस्त हो गए थे। ऐसे में अधिकारियों ने दीवार उठाकर उसे बंद करा दिया। इसके बाद जिम्मेदारों ने सड़क और पुल के संपर्क मार्ग को ठीक कराने का कोई प्रयास नहीं किया। करीब चार माह बाद भी सड़क की स्थिति यथावत है, जिससे लोगों में रोष है।
विज्ञापन

--





अमरिया क्षेत्र में भी शुरू नहीं हो सका काम

अमरिया। क्षेत्र के गांव भगा मोहम्मदगंज में सड़क पूरी तरह से कट गई थी। इसके बाद आवाजाही बंद हो गई। जब पानी कम हुआ तो लोग नाव से सफर करने लगे। सड़क ठीक नहीं हो सकी। इसके साथ ही नगरिया कॉलोनी जाने वाली सौ मीटर की सड़क भी कट गई थी। यह भी अभी जस की तस है। ऐसे में लोग परेशान हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


--
सड़क को ठीक कराने की कार्ययोजना को तैयार किया गया है। शासन में प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही बजट आने के बाद दोनों तहसील क्षेत्र की सड़कों को ठीक कराया जाएगा।
- राजेश चौधरी, अधिशासी अभियंता लोनिवि

भगा मोहम्मदगंज के पास कटी सड़क।संवाद

भगा मोहम्मदगंज के पास कटी सड़क।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed