{"_id":"667dd09205525b7b1d068e59","slug":"responsibilities-were-told-to-the-teachers-regarding-the-communicable-disease-control-campaign-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-118543-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर शिक्षकों को बताईं जिम्मेदारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर शिक्षकों को बताईं जिम्मेदारियां
विज्ञापन
मरौंरी ब्लॉक में संचारी रोग संबधी जानकारी देते अधिकारी।स्रोत:शिक्षा विभाग
पीलीभीत । मरौरी ब्लॉक संसाधन केंद्र पर संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी ने विकासखंड के शिक्षकों की बैठक ली। बैठक में चिकित्सकों की टीम ने शिक्षकों को पहली जुलाई से चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जागरूक किया।
बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी शिव शंकर मौर्य ने कहा कि एक से 30 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान को शिक्षक एकजुट होकर चरणबद्ध तरीके से सफल बनाएं । संचारी रोगों से निपटने के लिए अभिभावकों, स्कूली बच्चों को भी जागरूक करें।
खंड शिक्षा अधिकारी ने स्वच्छता पर भी बल देते हुए कहा की शासन की ओर से स्वच्छता अभियान चल रहा है। स्कूली बच्चों के माध्यम से लोगों को जागरूक करें कि कहीं पर जलभराव न होने दें और आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखें।
विज्ञापन
इस अभियान के प्रति लोग जागरूक हों, इसके लिए रैली निकाली जाए, पेंटिंग, वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाए। खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी पंजिकाओं के डिजिटलाइजेशन करने के निर्देश भी शिक्षकों को दिए। बैठक में विकासखंड के 180 से अधिक शिक्षक- शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
सभी को सितंबर 2024 तक निपुण विद्यालय घोषित करने की योजना पर भी कार्य करने के निर्देश दिए गए। कहा कि राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा की तैयारी करने के लिए शिक्षक अभी से जुट जाएं। स्कूल चलो अभियान चलाकर अधिक से अधिक 6 से 14 वर्ष तक के बालक-बालिकाओं को विद्यालय में नामांकित किया जाए।