{"_id":"661c3a115d81a45c93029c16","slug":"resolved-to-follow-the-ideals-of-dr-ambedkar-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-114799-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: डॉ. आंबेडकर के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: डॉ. आंबेडकर के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
विज्ञापन
गांव पंडरी में अंबेडकर जंयती पर अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्र्यापर्ण करते लोग ।
पीलीभीत। संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव राम आंबेडकर की जयंती पर आज यहां कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। साथ ही उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प किया गया। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी ने चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने डॉ. आंबेडकर के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कहा कि संविधान निर्माता ने समाज को मुख्य धारा से जोड़ा। संविधान निर्माण में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
जिला महर्षि वाल्मीकि सेना अटल ने भी कैंप कार्यालय पर जयंती मनाई। उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष शेखर वाल्मीकि, रामदास, ओमप्रकाश, रोहित रत्नकार, मुकुल और पंकज सहित कई लोग मौजूद रहे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने जयंती के उपलक्ष्य पर शहर के एक निजी कोचिंग सेंटर पर गोष्ठी का आयोजन किया। जिला प्रमुख डॉ. गौरव वर्मा ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने देश में व्याप्त छुआछूत को मिटाने के लिए तमाम संघर्ष किए। इस मौके पर नगर मंत्री अरुण सूर्यवंशी, नगर सहमंत्री अभिषेक गंगवार, ओजस दीक्षित सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
बिलसंडा। डॉ. आंबेडकर की जयंती नगर व क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई। नगर चेयरमैन डीके गुप्ता ने गांव घनश्यामपुर में स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर फूल मालाएं अर्पित की। इस मौके पर रेनू राज, रजत सागर, आनंद समेत कई लोग मौजूद रहे ।
न्यूरिया। पंडरी गांव मे रवि बुद्ध बिहार आंबेडकर स्मारक पर दीप प्रज्ज्वलित कर डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। प्रभात फेरी भी निकाली गई। स्मारक अध्यक्ष पीके गौतम ने विचार रखे। भंडारा भी हुआ। इस दौरान अशोक कुमार गौतम, मुकेश कुमार जाटव, शेर सिंह, अरविन्द कुमार, प्रज्ञापति गौतम मौजूद रहे।
--
बीसलपुर में निकाली गई शोभायात्रा
बीसलपुर। भारतीय बौद्ध महासभा के तत्वावधान में रविवार को अंबेडकर जयंती पर नगर में शोभायात्रा निकाली गई। अंबेडकर पार्क से शुरू हुई शोभायात्रा में सबसे आगे चल रहे रिक्शे पर महात्मा बुद्ध की प्रतिमा को सजाया गया था। उसके पीछे काफी संख्या में श्रद्धालु डॉ. अंबेडकर के समर्थन में नारेबाजी करते चल रहे थे। प्रमुख रास्तों से गुजरने के बाद शोभायात्रा पुन: अंबेडकर पार्क पर आकर समाप्त हो गई। इसके बाद अंबेडकर पार्क में हुई गोष्ठी में मुख्य अतिथि एसडी भास्कर ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गोष्ठी में वेद प्रकाश, नरेंद्र कुमार, बनवारीलाल, रामेश्वर दयाल, माखनलाल कामिनी देवी, सरला गौतम ने विचार रखे। अध्यक्षता ओमप्रकाश ने और संचालन महेशपाल ने किया। इधर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कार्यालय पर हुई गोष्ठी में जिलाध्यक्ष मुकेश अवस्थी, जिला महामंत्री मुईन अहमद खां, वीभू मिश्रा, राजीव पांडेय मौजूद रहे। संवाद