फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Resolve the integrity and unity of the country on the birth anniversary of iron man

Pilibhit News: लौह पुरुष की जयंती पर लिया देश की अखंडता और एकता का संकल्प

Wed, 30 Oct 2024 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Resolve the integrity and unity of the country on the birth anniversary of iron man
पीलीभीत के जिला पंचायत कार्यालय सभागार में शपथ लेते अ​धिकारी और कर्मचारी।संवाद
पीलीभीत। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती जिले में धूमधाम से मनाई गई। स्कूलों में कई प्रतियोगिताएं हुईं। सरकारी कार्यालयों में उनकी जयंती पर देश की अखंडता और एकता की शपथ दिलाई गई। वहीं डीएम ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर मरीजों को फलों का वितरण किया।
विज्ञापन

जयंती पर सुबह जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने मेडिकल कॉलेज के वार्ड में भर्ती मरीजों को फलों का वितरण किया। डीएम के साथ ही सीएमओ डॉ. आलोक कुमार, सीएमएस डा. रमाकांत सागर ने भी फल बांटे। जिला पंचायत कार्यालय में अपर मुख्य अधिकारी हरमीक सिंह ने स्टाफ को देश की अखंडता और एकता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय बिलगंवा में बच्चों ने जयंती के मौके पर सुंदर रंगोली को बनाया। यहां पर शिक्षिका अनीता तिवारी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। एसएन कॉलेज में भी कार्यक्रम हुए। प्रधानाचार्य डॉ. जावेद अहमद ने एकता और अखंडता की शिक्षकों और विद्यार्थियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन



--
पुलिसकर्मियों ने ली एकता, अखंडता की शपथ

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को पुलिस लाइन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एएसपी वीरेंद्र कुमार ने पुलिस कर्मियों को देश की एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। पुलिस लाइन परिसर में मंगलवार सुबह पुलिसकर्मी एकत्र हुए। इसके बाद शपथ दिलाई गई। यह आयोजन सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर हर साल 31 अक्तूबर को किया जाता है, लेकिन इस बार दीपावली का त्यौहार होने के कारण कार्यक्रम का आयोजन पहले किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed