{"_id":"6990d159d7c8a960990dc678","slug":"residents-of-malakpur-have-been-waiting-for-water-supply-for-a-year-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-153777-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मलकपुर के वाशिंदों को एक साल से जलापूर्ति का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मलकपुर के वाशिंदों को एक साल से जलापूर्ति का इंतजार
विज्ञापन
चुर्रासकतपुर। अनदेखी के कारण गांव मलकपुर में ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य एक वर्ष से अधूरा पड़ा है। इससे ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
करीब दो वर्ष पूर्व गांव में स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के मकसद से ओवरहेड टैंक बनवाने और पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू कराया गया था। यह काम आधे से ज्यादा हो भी गया, लेकिन एक वर्ष से काम अधूरा पड़ा हुआ है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों का ध्यान इस ओर कई बार आकर्षित कराया, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। इससे लोगों में रोष है। गांव के मथुरा प्रसाद का कहना है कि विभागीय अधिकारी ओवरहेड टैंक और पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा नहीं करा रहे। बंटू कुमार कहते हैं कि कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा होना चाहिए, जिससे ग्रामीणों को हर घर नल से जल योजना का लाभ मिल सके। उधर, जल निगम के अवर अभियंता इकराम रजा का कहना है कि बजट के अभाव में यह कार्य अधूरा पड़ा है। बजट मिलते ही शेष कार्य पूरे कराकर जलापूर्ति शुरू करा दी जाएगी। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -