फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Reservation in promotion Staff vocal in opposition

पदोन्नति में आरक्षण के विरोध में कर्मचारी मुखर

Sun, 28 Jun 2015 11:37 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sun, 28 Jun 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
Reservation in promotion Staff vocal in opposition
पदोन्नति में आरक्षण
विज्ञापन
के विरोध में कर्मचारियों के स्वर मुखर होने लगे हैं। कर्मचारियों ने उच्चतम न्यायालय के आदेश पर अमल न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

रविवार को शहर के छतरी चौराहा स्थित एक होटल में सर्वजन हिताय संरक्षण समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता कर रहे जिला संयोजक हरदेव शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र दुबे के हवाले से कहा कि उच्चतम न्यायालय के आदेश की अवहेलना कर जिन लोगों को पदोन्नति में आरक्षण दिया गया है, उनकी जल्द ही पदावनति हो जाएगी।

 अशोक शर्मा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष की सक्रियता के चलते प्रदेश के मुख्य सचिव की ओर से प्रत्यार्तन (रिवर्ट) पत्रावली तैयार करवाई जा रही है। जल्द ही सभी विभागों को आदेश प्राप्त हो जाएगा।

सह संयोजक हशमुद्दीन खां ने कहा कि संगठन की एकता का परिणाम है कि अब किसी भी विभाग में पदोन्नति में आरक्षण का लाभ नहीं दिया जा रहा है। अशोक गंगवार ने राजस्व विभाग में पदोन्नति में आरक्षण दिए जाने की व्यवस्था जारी रहने की बात कही। सर्वसम्मति से तय हुए कि पदोन्नति में आरक्षण दिए जाने के विरोध में उच्चतम न्यायालय के आदेश का पालन न होने पर आंदोलन किया जाएगा।

अगली बैठक 26 जुलाई को पूरनपुर में करने का निर्णय लिया गया। बैठक में रमेश कुमार, अजय सक्सेना, बशीर कदीरी, राजेश मिश्रा, अनिल कमल आदि ने विचार रखे।

इस मौके पर संजय तोमर, सुनील शर्मा, सूर्य प्रकाश गंगवार, कौशलेंद्र चौहान, रामदेव शर्मा, रामदास शर्मा, आशीष अवस्थी, रामाधार पांडेय समेत अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed