फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rescue of leopard cub that reached the populated area

Pilibhit News: आबादी क्षेत्र में पहुंचे तेंदुए के शावक का किया रेस्क्यू

Tue, 27 May 2025 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 27 May 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Rescue of leopard cub that reached the populated area
पीलीभीत। जंगल से बाहर आबादी क्षेत्र में पहुंचे तेंदुए के शावक को वन विभाग की टीम ने जाल की मदद से रेस्क्यू किया। प्रथम दृष्टया शरीर में दिक्कत नजर आने पर शावक को जांच के लिए बरेली आईवीआरआई भेजा गया है। सुरक्षा के लिहाज से सीवीओ की ओर से शावक की निगरानी के लिए दो सदस्यीय चिकित्सकों की टीम गठित की गई है।
विज्ञापन

गजरौला क्षेत्र के मूढ़ा सेमनगर के निकट रविवार सुबह तेंदुए के शावक की मौजूदगी देखी गई। ग्रामीणों ने शावक के नजदीक जाकर वीडियो भी बनाया था। वीडियो में शावक के सुस्त होने की बात सामने आई थी।
विज्ञापन

सूचना पर बीसलपुर रेंज से सामाजिक वानिकी की टीम मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाकर स्थिति परखी।
शावक के सुस्त होने पर अस्वस्थ होने की आशंका जताकर अफसरों को सूचना दी गई।
अफसरों के निर्देश पर जाल की मदद से शावक का रेस्क्यू किया गया। इसके बाद स्वास्थ्य परीक्षण में कोई बाहरी चोट नहीं मिली, लेकिन चलने में दिक्कत नजर आई। डीएफओ भरत कुमार डीके ने बताया कि तेंदुए के शावक को अभी निगरानी में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed