{"_id":"68582a0bfc78c0bc4207ed72","slug":"reports-filed-in-separate-cases-of-assault-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-138293-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मारपीट के अलग-अलग मामलों में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मारपीट के अलग-अलग मामलों में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
अमरिया। थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर मारपीट के तीन मामलों में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
अमरिया क्षेत्र के ग्राम करगैना निवासी राम कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 20 जून को वह पाइप से खेत में पानी लगा रहा था। आरोप है कि इस दौरान गांव का ही शिव शंकर मौर्य व इंदल प्रसाद ने अपने ट्रैक्टर से चकरोड पर पड़े पाइप को फाड़ दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी।
दूसरे मामले में अमरिया क्षेत्र के भूड़ा कैमोर गांव निवासी सावित्री देवी ने अमरिया पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गांव के ही अनिल कुमार ने रास्ते में उसके साथ गालीगलौज की। विरोध करने पर आरोपी ने मारा-पीटा।
एक अन्य मामले में ग्राम फुलैड्या निवासी सुरेश ने अमरिया पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 20 जून को शाम करीब सात बजे वह खेत से लौट रहा था। इस दौरान गांव के ही प्रकाश ने शराब के नशे में उसके साथ गालीगलौज की। विरोध करने पर आरोपी मारपीट करने लगा। इस बीच आरोपी के पुत्र मुकेश, अनुज और उसकी पत्नी भी वहां पहुंच गई। सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। भीड़ एकत्र होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।