फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Report on the driver who took an elderly person in an ambulance after hitting him

Pilibhit News: बुजुर्ग को टक्कर मारने के बाद एंबुलेंस में डालकर ले जाने वाले चालक पर रिपोर्ट

Thu, 31 Aug 2023 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 31 Aug 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Report on the driver who took an elderly person in an ambulance after hitting him
बिलसंडा। टक्कर मारने के बाद घाटल बुजुर्ग को एंबुलेंस में डालकर ले जाने और रास्ते में उनकी मौत हो जाने के मामले में पुलिस ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना क्षेत्र के गांव पिपरगहना निवासी संजय सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता दर्शन सिंह (65) मंगलवार सुबह टहलकर बीसलपुर रोड से घर वापस आ रहे थे, इसी दौरान पंजाब की प्राइवेट एंबुलेंस ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

आरोप है कि एंबुलेंस चालक सुखजीत सिंह अपने साथी की मदद से घायल दर्शन सिंह को एंबुलेंस में डाल कर ले गए। परिवार के लोगों ने 15 किलोमीटर पीछा करके बंडा में एंबुलेंस को रोका। दर्शन सिंह की तब तक मौत हो चुकी थी। उनका मोबाइल और सोने की चेन गायब थी। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि एंबुलेंस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed