फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Special voter registration camps will be held on October 17 and

Pilibhit News: 17 और 24 अक्तूबर को लगेंगे मतदाता पंजीकरण के विशेष कैंप

Thu, 15 Oct 2026 12:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 15 Oct 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Special voter registration camps will be held on October 17 and
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पीलीभीत। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे लोगों और पहली बार मतदान के लिए पात्र युवाओं को राहत देने के लिए जिले में 17 और 24 अक्तूबर को विशेष कैंप लगाए जाएंगे। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आयोजित इन कैंपों में मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए आवेदन लिए जाएंगे। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश की ओर से 13 अक्तूबर को जारी निर्देशों के क्रम में जिले के प्रत्येक मतदेय स्थल पर विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। दोनों निर्धारित तिथियों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक अपने-अपने मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेंगे। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी बीएलओ के पास पर्याप्त संख्या में फार्म-6 उपलब्ध रहें। इसके साथ ही विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के तहत 10 अप्रैल 2026 को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची और उसकी सभी पूरक सूचियां भी उपलब्ध रखी जाएं।
विज्ञापन

विशेष कैंप के दौरान प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी, ताकि मतदाताओं को आवेदन करने में परेशानी न हो। प्राप्त आवेदनों का व्यवस्थित तरीके से अभिलेखीकरण किया जाएगा। अभियान की जानकारी सभासदों, ग्राम प्रधानों और स्वयंसेवकों को देकर उनका सहयोग भी लिया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक पात्र लोगों को मतदाता सूची में शामिल कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम आलोक कुमार ने बताया कि मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के इच्छुक पात्र लोग कैंप में अपनी फोटो, जन्मतिथि और निवास से संबंधित अभिलेखों की स्वप्रमाणित छायाप्रतियां लेकर पहुंचें। परिवार के किसी सदस्य का मतदाता फोटो पहचान पत्र (ईपीआईसी) नंबर उपलब्ध होने पर उसे भी साथ लाने को कहा गया है। निर्धारित कैंप में बीएलओ से संपर्क कर फार्म-6 के माध्यम से नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन किया जा सकेगा।
----
जनगणना के दूसरे चरण के लिए 39 फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण पूरा
पीलीभीत। जनगणना के दूसरे चरण में जनसंख्या गणना की तैयारियों को गति देने के लिए जिले में 39 फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण पूरा हो गया। 12 से 14 अक्तूबर तक टनकपुर रोड स्थित बेनहर गुरुकुल में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में जनगणना के फील्ड कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से संपन्न कराने की जानकारी दी गई। अब प्रशिक्षित फील्ड ट्रेनर अपने-अपने निर्धारित चार्ज में नामित सुपरवाइजरों और प्रगणकों को प्रशिक्षण देंगे।

इस दौरान अपर जिला जनगणना अधिकारी मेराज हुसैन और प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी पवन कुमार सिंह मौजूद रहे। अपर जिला जनगणना अधिकारी ने बताया कि फील्ड ट्रेनरों को राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य को गंभीरता से लेने और अपने-अपने क्षेत्रों में सुपरवाइजरों तथा प्रगणकों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed