फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Report on 14 in firing over illegal construction

Pilibhit News: अवैध निर्माण को लेकर हुई फायरिंग में 14 पर रिपोर्ट

Mon, 15 Jan 2024 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Report on 14 in firing over illegal construction
बीसलपुर। सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण को लेकर शुक्रवार की रात को गांव के दो पक्षों में संघर्ष हो गया था। जिसमें एक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से 14 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव गुलैंदा में सरकारी जमीन पर निर्माण कराने के मुद्दे पर 12 जनवरी की रात में दो पक्षों में संघर्ष हो गया था। संघर्ष के दौरान एक पक्ष द्वारा गोली भी चलाई गई थी, जिसमें दूसरे पक्ष का कौशल गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। दोनों पक्षों के कई लोग लाठी, डंडों और धारदार हथियारों के प्रहारों से घायल हुए थे।
विज्ञापन

रविवार को दोनों पक्षों ने कोतवाली में एक दूसरे के विरुद्ध नामजद तहरीर दी। कोतवाल अशोकपाल ने बताया कि बलवा, मारपीट, गाली गलौज करने और जान से मारने का प्रयास करने के आरोप में दोनों पक्षों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले पक्ष के योगेंद्र कुमार द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट मेंं अरविंद, गयादीन, सुभाष चंद्र, शंकरलाल, कमलेश, गौतम और कौशल तो दूसरे पक्ष के अरविंद द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में जोगेंद्र, अनिल, मुनीष, रमाकांत, रामसिह, अमर सिंह और आकाश को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed