फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   report

पुलिस ने नहीं दर्ज की रिपोर्ट

Mon, 11 May 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Mon, 11 May 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
टाइगर रिजर्व की माला रेंज में गढ़ा बैरियर पर तैनात निकासी मुंशी रूपलाल वर्मा ने रविवार को केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी पर पिटाई करने और गॉली गलौज का आरोप लगाया था। पुलिस को दी तहरीर में उसने केंद्रीय मंत्री पर जंगल में आग लगने का कारण पूछने के साथ उससे अभद्रता कर कार्यकर्ताओं के सामने पिटाई की। इस मामले की उसने मौखिक शिकायत डीएम से भी की थी। थाना पहुंच रविवार रात तहरीर भी दी थी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।  रविवार को पुलिस ने जांच किए जाने की बात कहकर निकासी मुंशी को टरका दिया। दूसरे दिन भी पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। रिपोर्ट दर्ज न होने से निकासी मुंशी काफी आहत है। उसका आरोप है कि पुलिस दबाव के चलते कार्रवाई से बच रही है और उसपर ही कार्रवाई न करने का दबाव बना रहे हैं। सोमवार को उसने तहरीर की कॉपी राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मानवाधिकार आयोग, डीएम, व डीएफओ को भेजी है साथ ही मुख्यमंत्री के लिए विधायक हेमराज को कॉपी दी है।
विज्ञापन


नहीं हुई कार्रवाई तो जाऊंगा कोर्ट
केंद्रीय मंत्री की पिटाई से आहत निकासी मुंशी रूपलाल ने बताया विभाग में नौकरी के दौरान उसका जीवन बेदाग रहा है। अधिकारियों ने हमेशा उसके काम की प्रशंसा की लेकिन अब जब वह रिटायरमेंट के करीब है तब केंद्रीय मंत्री ने उसकी पिटाई कर अपमानित किया है। घटना के खिलाफ तहरीर दी है अगर पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो कोर्ट की शरण में जाऊंगा।
विज्ञापन


बैठक में वनमंत्री के सामने पेश होगा मामला
जिले के दौरे पर आए वनमंत्री फरीद महफूज किदवई मंगलवार को बराही गेस्ट हाउस में वनाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। पीड़ित वनकर्मी ने बताया कि बैठक में पहुंचकर वनमंत्री के सामने मामला रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वनकर्मी की तहरीर थाने पहुंच गई है। घटना की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जेके शाही, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed