{"_id":"65f87e2842a3aff8c00a65f1","slug":"report-filed-in-dispute-regarding-possession-of-land-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-113590-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
पीलीभीत। कोतवाली के मोहल्ला पिंक सिटी कॉलाेनी में रविवार को जमीन पर निर्माण के समय दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। बताया जा रहा है कि दूसरे पक्ष ने मारपीट की और तमंचे से फायर भी किया। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर उन्हें जेल भेज दिया। वहीं सिविल लाइन चौकी प्रभारी की ओर से भी दोनों युवकों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
मोहल्ला बड़ा खुदागंज निवासी मोहम्मद रिजवान खां ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पिंक सिटी कॉलोनी में उसकी भूमि पर अहमद नबी पुत्र जमालुद्दीन निवासी सिविल लाइन नार्थ ने कब्जा कर रखा था। 24 फरवरी 2024 को राजस्व टीम व पुलिस ने अहमद नवी से उक्त भूमि कब्जा मुक्त कराकर उनको सौंपी थी।
17 मार्च की सुबह दस बजे वह निर्माण करा रहे थे। तभी अहमद नबी व हनीफ निवासी पिंक सिटी सिविल लाइन नार्थ, एजाज, परवेज मलिक, आरिफ उस्मानी, राशिद मलिक, छोटू पुत्तन तेली आदि लाठी-डंडा और तमंचे लेकर आ गए। आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट की। अहमद नवी व हनीफ ने तमंचे से फायर कर दिया। मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
दूसरा मुकदमा कोतवाली की सिविल लाइन चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार की ओर से दर्ज कराया गया। कहा कि उन्हें सूचना मिली अहमद नवी अपने साथियों के साथ मिलकर पिंक सिटी में स्थित एक जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। हंगामा करने वाले पुलिस पर हमलावर हो गए। आरोपियों ने नकटादाना चौराहे पर जाम लगाने की धमकी दी और जुलूस निकालकर भीड़ को भड़काया। एक बाइक भी तोड़ दी। पुलिस ने हनीफ और परवेज मलिक निवासीगण सिविल लाइन नार्थ को मौके से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नरेश त्यागी ने बताया कि मुकदमे की विवेचना की जा रही है। भीड़ में शामिल आरोपियों की पहचान की जा रही है।