फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Report filed in case of embezzlement of lakhs

Pilibhit News: लाखों के गबन के मामले में रिपोर्ट दर्ज

Tue, 30 Sep 2025 12:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 30 Sep 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Report filed in case of embezzlement of lakhs
बीसलपुर। सक्षम अधिकारियों से अनुमति मिलते ही कोतवाली पुलिस ने नगर पालिका में हुए लाखों रुपये के गबन के मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रिपोर्ट में तीन कर्मचारियों और दो निवर्तमान अधिकारियों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष शशि जायसवाल ने रविवार को नगर पालिका के कर अनुभाग में लाखों रुपये का गोलमाल पकड़ा था। उनके निर्देश पर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी शमशेर ने कोतवाली में मामले की नामजद तहरीर दी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने सक्षम अधिकारियों से इस संबंध में अनुमति लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसमें नगर पालिका के कर अनुभाग के कर्मचारी रामनिवास, जितेंद्र कुमार, उपेंद्र कुमार, नगर पालिका परिषद के निवर्तमान कर अधीक्षक अंकित वर्मा और उमेश चंद्र आनंद को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी अंकित वर्मा इस समय नगर निगम शाहजहांपुर में तैनात हैं। आरोपी उमेश चंद्र आनंद की वर्तमान नियुक्ति की जानकारी नहीं हो सकी है। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि पालिका में वर्ष 2018 से घोटाला हो रहा था। उपेंद्र कुमार अब तक सात-आठ लाख रुपये और जितेंद्र कुमार पर करीब एक लाख रुपये के गबन के प्रमाण मिले हैं। अन्य प्रमाण जुटाए जा रहे हैं। इस बाबत कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed