फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Report filed in case of death of two innocents in accident, driver did not come

हादसे में दो मासूमों की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज, चालक हाथ नहीं आया

Thu, 07 Oct 2021 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Report filed in case of death of two innocents in accident, driver did not come
हादसे में दो मासूमों की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने गांव जोगीठेर के हादसे की रिपोर्ट बुधवार को दूसरे दिन दर्ज कर ली है। कोतवाली क्षेत्र के गांव जोगीठेर में मंगलवार को सुबह छह बजे पत्थर भरा ट्रक पलटने से सड़क किनारे खड़े गांव के इबरार शाह के नौ वर्षीय पुत्र राशिद और 13 वर्षीय पुत्र कासिम की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसा होने के बाद चालक भाग गया था। घटना के विरोध में परिवार वालों और ग्रामीणों ने कई घंटे प्रदर्शन किया और जाम लगाया था। बाद में पुलिस के समझाने पर ग्रामीणों ने आंदोलन खत्म कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिए थे। बुधवार को गमगीन माहौल में शवों के अंतिम संस्कार कर दिए गए। मृत बच्चों की मां किशवरी बेगम ने बुधवार को कोतवाली में मामले की तहरीर दी। कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि किशवरी बेगम की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जिसमें ट्रक के नंबर का उल्लेख किया गया और चालक को अज्ञात बताया गया है। इधर, मृतकों के घर मातम छाया हुआ है। बुधवार को दूसरे दिन भी भोजन नहीं बना। पड़ोस के लोगों ने भोजन पहुंचा दिया था, जो वैसा ही रखा रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed