फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Report filed against the Accounts Officer of Agriculture Department

कृषि विभाग के लेखाधिकारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 30 Dec 2021 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
Report filed against the Accounts Officer of Agriculture Department
पीलीभीत। कृषि विभाग में लेखाधिकारी के पद पर कार्यरत चेतरात को डीएम ने 22 दिसंबर को बीएसए कार्यालय में वित्त एवं लेखाधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा था। मगर वह बिना चार्ज संभाले जिले से बाहर चले गए और मोबाइल भी बंद कर लिया। इससे शिक्षकों और कर्मचारियों का वेतन रुक गया था। डीएम के निर्देश पर कृषि विभाग के डीडी ने लेखाधिकारी पर लापरवाही, अनुशासनहीनता, मनमाने ढंग से कार्य करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में वित्त और लेखाधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार कृषि विभाग के लेखाधिकारी चेतराम को डीएम ने दिया था। इसकी सूचना व्हाट्सएप कार्यालय ग्रुप के माध्यम और दूरभाष से दी गई थी। इसके बाद 27 दिसंबर को पत्र के माध्यम भेजकर अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए थे। इसकी सूचना भी ग्रुप पर दी गई थी। इसके बाद भी वह मुख्यालय से बाहर चले गए और मोबाइल बंद कर लिया। शिक्षकों और कर्मचारियों का वेतन रुक गया। इससे उन्हें आर्थिक दिक्कत का सामान रहना पड़ा। वेतन नहीं मिलने से उनमें रोष व्याप्त हो गया। शांति व्यवस्था भंग होने की समस्या बन गई। डीएम के निर्देश पर कृषि उप निदेशक देवेंद्र कुमार सिंह ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed