फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Report filed against six in case of death of married woman

Pilibhit News: विवाहिता की मौत के मामले में छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 28 Feb 2025 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 28 Feb 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Report filed against six in case of death of married woman
बिलसंडा। एक दिन पूर्व हुई विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के थाना बंडा के गांव उवरया निवासी ओमप्रकाश ने करेली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 माह पूर्व उसकी पुत्री करुना की शादी करेली क्षेत्र के गांव भदेंगकंजा निवासी सागर लाल के साथ हुई थी। शादी में दिए दहेज से ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे।
वे दहेज में एक प्लाॅट, दो लाख रुपये और बुलट बाइक की मांग को लेकर पुत्री को प्रताड़ित करते। आरोप है कि बृहस्पतिवार की दोपहर ससुरालियों ने एक राय होकर दहेज की मांग करते हुए उसकी पुत्री को पीटा और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसका शव फंदा बनाकर छत के कुंडे से लटका दिया।
विज्ञापन

सूचना पर जब मायके पक्ष के लोग घर पहुंचे, तो ससुराली वहां से भाग गए। एसओ सिद्धार्थ उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति सागर लाल के अलावा पंचम, गुड्डी, सचिन कुमार, उसकी पत्नी और नरायन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed