फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Report filed against Naib Tehsildar's attackers

Pilibhit News: नायब तहसीलदार के हमलावरों पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 05 May 2024 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Report filed against Naib Tehsildar's attackers
पूरनपुर। एसडीएम और खनन अधिकारी के साथ दो दिन पहले जांच करने गए नायब तहसीलदार पर जानलेवा हमला करने वाले दो नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच एसडीएम के नेतृत्व में शुरू हो गई है।
विज्ञापन

दो मई की रात को नायब तहसीलदार ऋषि कुमार दीक्षित ने सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव जगतपुर में खनन होते पकड़ लिया था। खनन में लगी दो ट्रैक्टर-ट्राॅलियों को कब्जे में लिया था। इस दौरान 15 लोगों के साथ खनन कर रहे चुन्नू उर्फ मोहम्मद मुस्तफा, इकबाल ने अपने साथियों के साथ लाठी, डंडा, तलवार, फावड़ा लेकर जान से मारने की नीयत से नायब तहसीलदार के पीछे दौड़े।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार ने टीम के साथ भाग कर जान बचाई। घटना की नायब तहसीलदार की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने जांच का तर्क देकर पहले रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बाद में सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने तीन मई को रात 11 बजे नायब तहसीलदार की ओर से चुन्नू उर्फ मोहम्मद मुस्तफा और इकबाल को नामजद करते हुए 15 अन्य के खिलाफ जान से मारने की नीयत से हमलावर होने समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला, खनन अधिकारी अशोक कुमार, तहसीलदार वीरेंद्र कुमार के साथ जगतपुर मेेंं पहुंचकर जांच की। जांच के बाद एसडीएम ने बताया कि जगतपुर के अलावा दो-तीन अन्य स्थानों पर खनन होना मिला है। खनन अधिकारी की ओर से रिपोर्ट बनाकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed