फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Report filed against guide who made photos and videos of female tourists viral

Pilibhit News: महिला सैलानियों के फोटो व वीडियो वायरल करने वाले गाइड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 27 May 2024 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Report filed against guide who made photos and videos of female tourists viral
पीटीआर के पर्यटन प्रभारी की तहरीर पर दर्ज हुई रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कलीनगर। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में घूमने आए महिला सैलानियों के फोटो और वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी गाइड के खिलाफ पर्यटन प्रभारी की तहरीर पर आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस ने रविवार को गाइड का चालान कर दिया।

मामला पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पर्यटन से जुड़ा है। जंगल सफारी के दौरान गाइड द्वारा महिला सैलानियों के फोटो और वीडियो बनाकर इंस्ट्राग्राम पर वायरल किए गए थे। मामले की जानकारी होने पर टाइगर रिजर्व के अफसर गंभीर हुए। शनिवार को पुलिस ने आरोपी गाइड को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

देर शाम पर्यटन प्रभारी सुरेन्द्र गौतम की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। जिसमें बताया गया कि पर्यटन सत्र के दौरान सैलानी जंगल सफारी करने आते हैं। हाल ही में पर्यटकों से शिकायत मिली की रमपुरिया वीरान गांव निवासी गाइड सलमान हुसैन ने सैलानियों के फोटो खींचकर उनकी मर्जी के बिना सोशल मीडिया पर साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ अचल कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed