फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Report against two former district presidents of BSP for instigating relatives

पीड़िता के परिजनों को उकसाने पर बसपा के दो पूर्व जिलाध्यक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 20 Sep 2022 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 11:52 PM IST
सार

दुष्कर्म के बाद जलाई गई किशोरी की मौत के बाद गांव पहुंचे शव को अंतिम संस्कार न करने देने व परिजनों को उकसाने के आरोप में पुलिस ने बसपा के दो पूर्व जिलाध्यक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।एहतियात के तौर पर पुलिस सुबह से ही गांव में तैनात थी।

विज्ञापन
Report against two former district presidents of BSP for instigating relatives

विस्तार

पीलीभीत। दुष्कर्म के बाद जलाई गई किशोरी की मौत के बाद गांव पहुंचे शव को अंतिम संस्कार न करने देने व परिजनों को उकसाने के आरोप में पुलिस ने बसपा के दो पूर्व जिलाध्यक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें चार-पांच अज्ञात लोगों को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन

किशोरी का शव सोमवार रात करीब सात बजे गांव पहुंचा था। एहतियात के तौर पर पुलिस सुबह से ही गांव में तैनात थी। दो मजिस्ट्रेट भी गांव में मौजूद थे। रिपोर्ट दर्ज कराने वाले माधोटांडा के दरोगा विशेष कुमार का कहना है कि शव पहुंचने के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार थे। जरूरी मांगों को अफसरों ने सुनने के साथ उन्हें पूरा करने का भी परिजनों को आश्वासन दे दिया था, लेकिन वहां मौजूद बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश सागर व लालता प्रसाद समेत चार-पांच अज्ञात लोग अंतिम संस्कार न करने के लिए परिजनों को उकसाने लगे।
विज्ञापन

कई बार उन्हें भड़काने की भी कोशिश की। इससे माहौल खराब होने के साथ शव खराब होने का खतरा बना हुआ था। इंस्पेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मौके पर मौजूद एसआई विशेष कुमार की ओर से अमरिया निवासी हरीश सागर और शहर निवासी लालता प्रसाद पर माहौल खराब करने के लिए परिजनों को उकसाने और भड़काने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़ित परिवार को दी सुरक्षा
पुलिस ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा दी है। एक दरोगा व तीन सिपाही पीड़ित के घर पर तैनात किए हैं। इधर, पीड़ित के पिता का कहना है कि पुलिस से उसे कोई शिकायत नहीं। लेकिन शासन ने उसकी पूरी मदद नहीं की। बेटी की मौत से वह टूटा तो है लेकिन उसका हौसला अभी नहीं टूटा। बेटी के हत्यारों को सजा दिलाकर ही रहेगा। गांव में मंगलवार को भी सन्नाटा पसरा रहा। किशोरी का पिता तेहरवीं की तैयारी में जुटा रहा। पूरनपुर जाकर उसने कुछ सामान खरीदा। उसने कहा कि प्रशासन ने मदद का आश्वासन दिया है। उम्मीद है उसकी मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed