फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Report against Saraf for grabbing jewelery worth Rs 21.5 lakh loaned

उधार दिए गए 21.5 लाख के जेवरात हड़पने के आरोप में सराफ के खिलाफ रिपोर्ट

Thu, 30 Sep 2021 11:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Report against Saraf for grabbing jewelery worth Rs 21.5 lakh loaned
पूरनपुर। एक सराफ से लिए गए आभूषण दूसरे सराफ ने वापस नहीं किए। दोनों के बीच हर माह 50 हजार रुपये देने का वायदा भी पूरा नहीं किया गया। इस पर एक सराफ ने दूसरे सराफ व्यापारी पर 21.5 लाख रुपये मांगने पर गाली-गलौज कर धमकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मोहल्ला साहूकारा निवासी सराफ राजीव वर्मा ने बताया कि पड़ोसी सराफ अमित वर्मा उसका रिश्तेदार है। अमित ने उससे 28 तोला सोना, दो किलोग्राम चांदी और 90 हजार क्रेडिट कार्ड से लिए थे। कुल कीमत 21.5 लाख रुपये है। उसने जेवरात अन्य व्यापारियों से लेकर अमित को दिए थे। कई बार तकाजा करने पर सामान वापस न करने पर अमित ने स्टांप पेपर पर हर माह 50 हजार रुपये देने को लिखकर दिया। इसके बाद भी जेवरात, रुपये वापस नहीं किए गए। तीन जुलाई को जब उससे रुपये और जेवरात मांगे, तब उसने गाली-गलौज कर फर्जी मुकदमा में फंसवा देने की धमकी दी। कोतवाल रामसेवक ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर अमित पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed