फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Repair work of broken pipeline started

Pilibhit News: टूटी पाइपलाइन की मरम्मत का काम शुरू

Fri, 24 May 2024 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Repair work of broken pipeline started
प्रका​शित खबर ।
पीलीभीत। पानी की टूटी पाइपलाइन की मरम्मत का काम बृहस्पतिवार से शुरू कर दिया गया है। बीते कई दिनों से पाइपलाइन टूटी होने से अशोक कॉलोनी के लोग जलभराव की समस्या से परेशान थे।
विज्ञापन

शहर की अशोक कॉलोनी में बीते करीब एक सप्ताह से पानी की पाइपलाइन टूटी हुई थी। पाइपलाइन टूटी होने की वजह से कॉलोनी में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई थी। जलभराव की वजह से कॉलोनी में मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया था। बृहस्पतिवार को कॉलोनीवासियों की इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया।
विज्ञापन

प्रकाशित खबर पर संज्ञान लेते हुए नगर पालिका के जलकल प्रभारी ने टीम के साथ मौके पर जाकर टूटी पाइपलाइन का निरीक्षण किया और उसको दुरुस्त कराने का काम शुरू करा दिया। जलकल प्रभारी तारिक हसन खां ने बताया कि जल निगम की ओर से अमृत योजना 2.0 के तहत जगह-जगह काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के चलते जल निगम की ओर से पानी की सप्लाई के लिए टनकपुर हाइवे पर बाल्व लगाया था। पानी की सप्लाई के लिए उस बाल्व को पाइपलाइन की क्षमता से अधिक खोल दिया था। क्षमता से अधिक पानी का प्रेशर होने की वजह से पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसको सही कराया जा रहा है। जलकल प्रभारी के मुताबिक जल्द ही क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को सही कराने का काम पूरा हो जाएगा।

प्रकाशित खबर ।

प्रकाशित खबर ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed