{"_id":"6698388749a66278e20e00b7","slug":"repair-of-damaged-embankment-started-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-119581-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: क्षतिग्रस्त तटबंध की मरम्मत शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: क्षतिग्रस्त तटबंध की मरम्मत शुरू
विज्ञापन
शारदा नदी के किनारे गांव चंदिया हजारा के पास तटबंध का निरीक्षण करते बाढ़ खंड के अंवर अभियंता।
पूरनपुर। बाढ़ खंड के अवर अभियंता धर्मेंद्र कुमार ने शारदा नदी किनारे बनाए गए तटबंध की गुणवत्ता को देखा। ग्रामीणों ने उसकी शीघ्र मजबूती के साथ मरम्मत शुरू कराने की मांग की। मरम्मत को लेकर बुधवार को जियो बैग को भरने का काम शुरू हो गया।
शारदा नदी की बाढ़ और कटान से क्षेत्र को बचाने के लिए नौ करोड़ रुपये की लागत से जियो बैग लगाकर डोला बनाया गया था। जबकि 9.98 करोड़ की लागत से नदी में डोजिंग चेनेलाइजनश का काम हुआ। शारदा नदी की पहली बाढ़ में ही जियो बैग से बनाया गया तटबंध चार स्थानों से क्षतिग्रस्त हो गया था।
दोबारा नदी के उफनाने पर बाढ़ और कटान की आशंका को लेकर लोग परेशान हैं। तटबंध की मानक के अनुरूप शीघ्र ही मरम्मत कराने की मांग की जा रही है। मंगलवार को बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता आशुतोष ने तटबंध का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
बुधवार को बाढ़ खंड के अवर अभियंता धर्मेंद्र कुमार ने क्षतिग्रस्त तटबंध और उसकी गुणवत्ता को देखा। नदी तट पर पहुंचे ग्राम प्रधान वासुदेव कुंडू और गांव के लोगों ने शीघ्र तटबंध की मानक के अनुरूप मरम्मत कराने की मांग की। ग्राम प्रधान वासुदेव कुंडू ने बताया कि मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। मिट्टी के कट्टों को भरकर क्षतिग्रस्त जियो बैग को मजबूत किया जाएगा। संवाद