फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Remains of cattle animals found at Chakrod

चकरोड पर मिले गोवंश पशुओं के अवशेष

Sat, 02 Oct 2021 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Remains of cattle animals found at Chakrod
पीलीभीत। असम हाईवे पर तकिया गांव में चकरोड पर गोवंशीय पशुओं के अवशेष पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची गजरौला पुलिस ने ग्रामीण से जानकारी करने बाद शव को दफन कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात गो तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गजरौला थाना के गांव तकिया में बृहस्पतिवार देर रात आठ बजे हाईवे से लगी चकरोड पर गोवंशीय पशुओं के अवशेष पड़े मिले। अवशेष मिलने पर गांव के हरी शंकर ने रात 9 बजे मामले की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। सूचना मिलने पर सीओ सिटी सुनील दत्त और गजरौला इंस्पेक्टर इंद्र सिंह फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के मुताबिक रोड पर करीब चार पांच पशुओं के अवशेष मिले हैं। गांव के भजनलाल के खेत मे जानवरों के पैर के निशान पड़े मिले। जबकि पुलिस का कहना है कि एक पशु के अवशेष मिले हैं। अवशेष को एक गड्ढे में दफन कर दिया। पुलिस ने बीट सिपाही अंशु की ओर से अज्ञात गो तस्करों के खिलाफ गो वध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर इंद्र सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गो तस्करों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed