{"_id":"5d41d0e38ebc3e6cc60b40ec","slug":"religion-pilibhit-news-bly37067542","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। फर्रुखाबाद से जल लेने के लिए कांवड़ियों का एक जत्था बुधवार को गांव फत्तेपुर से रवाना हुआ। जत्थे में करीब 60 कांवड़िये हैं। वह दो अगस्त को गोला लखीमपुर में शिव मंदिर मेें पहुंचकर जलाभिषेक करेंगे।
कांवड़ियों के जत्थे को रवाना करते समय काफी संख्या में ग्रामीण जमा हुए। जत्थे में प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित, सतीश वर्मा, अरुण कुमार विनीत, अखिलेश समेत कई लोग शामिल रहे। आशुतोष दीक्षित ने बताया कि बुधवार को आधी रात के बाद वे लोग फर्रुखाबाद पहुंचेंगे। बृहस्पतिवार को सुबह चार बजे गंगाजल भरकर गोला को रवाना होंगे। फर्रुखाबाद से गोला की यात्रा 24 घंटे मेें तय कर दो अगस्त को गोला के शिव मंदिर में जलाभिषेक किया जाएगा। ब्यूरो