फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   relative molested the married woman in Pilibhit

Pilibhit News: पति से सुलह कराने के नाम पर विवाहिता को बुलाया घर, ननदोई ने की शर्मनाक करतूत

Sun, 23 Jul 2023 06:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 23 Jul 2023 06:32 PM IST
सार

पूरनपुर के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता का पति और ससुराल वालों ने दहेज के लिए उत्पीड़न किया। इससे परेशान विवाहिता अपने मायके आ गई। आरोप है कि उसके ननदोई ने सुलह कराने के नाम पर उसे घर बुलाया, जहां उसके साथ छेड़छाड़ की।  

विज्ञापन
relative molested the married woman in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

पीलीभीत के पूरनपुर में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता का शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया गया। परेशान होकर पीड़िता अपने मायके आ गई। उसके मायके वालों के समझाने पर भी ससुराली उसे घर में रखने को तैयार नहीं हुए। आरोप है कि पीड़िता के ननदोई ने सुलह कराने का झांसा देकर उसे घर बुलाया। सुलह कराने की बजाय उसने विवाहिता से छेड़खानी की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर उसके पति और ननदोई समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


पूरनपुर के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने बताया कि उसका निकाह 2015 में हुआ था। निकाह के बाद दहेज की मांग को लेकर उससे ससुरालियों ने गाली-गलौज मारपीट शुरू कर दी। दहेज की मांग पूरी होने में असमर्थता जताने पर बच्चे न होने की बात कहकर उसका शारीरिक, मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बरेली में एक और हत्या: सड़क किनारे मिली सिरकटी लाश, बेरहमी से काटा गया शरीर; मंजर देख कांपी लोगों की रूह
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उत्पीड़न से परेशान होकर अपने मायके वालों के साथ चली आई। मायके वालों के समझाने पर उसे घर भेजने पर जान से मारने की धमकी दी गई। नौ जुलाई को नगर के एक मोहल्ला में रहने वाले उसके ननदोई ने सुलह कराने का झांसा देकर अपने घर बुलाया। सुलह कराने के नाम पर छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध पर उसे तीन तलाक दिलाने की धमकी दी गई। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि पीड़िता की ओर से उसके पति समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed