फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Regular trains have increased the excitement... Passengers are happy with the convenience of transportation

Pilibhit News: नियमित ट्रेनें चलने से बढ़ी रौनक... आवागमन में सहूलियत होने से खुश हुए यात्री

Tue, 03 Sep 2024 03:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Regular trains have increased the excitement... Passengers are happy with the convenience of transportation
पूरनपुर रेलवे स्टेशन पर बढ़ी रौनक,स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।संवाद
पीलीभीत/पूरनपुर। पीलीभीत-मैलानी रेल खंड पर नियमित ट्रेनों का संचालन शुरू होने से सोमवार को पीलीभीत और पुरनपुर के रेलवे स्टेशन पर रौनक बढ़ गई। ट्रेनों में भी यात्रियों की संख्या बेहतर रही।
विज्ञापन

सवा छह साल तक ट्रेनों का संचालन न होने से जिला मुख्यालय तक आवागमन करने में लोगों को असुविधा होती थी। किराये में जेब ढीली होने के साथ अधिक समय गंवाना पड़ता था। ट्रेनों के न चलने से व्यापार पर भी असर पड़ रहा था।
विज्ञापन

लंबे इंतजार के बाद सोमवार से नियमित ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया। इससे पीलीभीत और पूरनपुर रेलवे स्टेशन पर रौनक बढ़ गई। पूरनपुर स्टेशन पर इसका अधिक असर दिखाई दिया। पहले सन्नाटा रहता था, सोमवार को दिनभर यात्री स्टेशन पर आते-जाते रहे। इससे रेलवे स्टेशन के पास के दुकानदार भी खुश नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जिला मुख्यालय से अवकाश के दिनों को छोड़कर अन्य दिनों में नियमित आवागमन करता हूं। ट्रेनें न चलने से आवागमन में असुविधा के साथ अधिक किराया खर्च करना पड़ रहा था। ट्रेनों के चलने से राहत मिली है।
- महेंद्र पाल, कर्मचारी सीतापुर आंख अस्पताल
--
लखीमपुर में रिश्तेदारी में ट्रेन से जाने के लिए स्टेशन आया हूं। अक्सर रिश्तेदारी के अलावा जरूरी कामों से अन्य शहरों में रिश्तेदारियों में जाना पड़ता था। नियमित ट्रेनें के आवागमन में दिक्कत नहीं आएगी।
- राजबहादुर, गांव नवदिया धनेश
--
मैलानी में स्वास्थ्य विभाग में नौकरी के चलते जाना पड़ता है। ट्रेनें बंद होने से आवागमन की असुविधा हो रही थी। घंटों वाहनों का इंतजार करना पड़ता था। अब अब कम किराये में और आवागमन में सहूलियत रहेगी।
- वीरेंद्र कुमार मोहल्ला वमनपुरी
--
नियमित ट्रेनें चलने से व्यापारियों ने राहत महसूस की है, लेकिन फिलहाल ट्रेनों का समय ठीक नहीं है। इसके अलावा जरूरी है कि कम से कम दो एक्सप्रेस और दो पैसेंजर ट्रेन और चलें।

- हंसराज गुलाटी, प्रांतीय व्यापारी नेता
--
पटका पहनाकर किया स्वागत
पूरनपुर। पूरनपुर स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने पर महेंद्र मिश्रा, हरगोविंद वाजपेयी, नवनीत मिश्रा, मनोज मिश्रा, गोपाल मिश्रा, अनिल शास्त्री, गौरव पांडेय, शिवराम सनाड्य, अरुण मिश्रा, हरनरायन मिश्रा, ओमकार, मुरारी श्रीवास्तव आदि ने रेल अफसरों और कर्मचारियों को पटका पहनाकर स्वागत किया।

पूरनपुर रेलवे स्टेशन पर बढ़ी रौनक,स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।संवाद

पूरनपुर रेलवे स्टेशन पर बढ़ी रौनक,स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।संवाद

पूरनपुर रेलवे स्टेशन पर बढ़ी रौनक,स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।संवाद

पूरनपुर रेलवे स्टेशन पर बढ़ी रौनक,स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।संवाद

पूरनपुर रेलवे स्टेशन पर बढ़ी रौनक,स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।संवाद

पूरनपुर रेलवे स्टेशन पर बढ़ी रौनक,स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।संवाद

पूरनपुर रेलवे स्टेशन पर बढ़ी रौनक,स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।संवाद

पूरनपुर रेलवे स्टेशन पर बढ़ी रौनक,स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed