{"_id":"586555704f1c1b255eeebc91","slug":"refusing-to-marry-the-young-man-beaten-made-mortgage","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाह से मना करने पर युवक को पीटा, बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाह से मना करने पर युवक को पीटा, बनाया बंधक
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 29 Dec 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक परिवार के लोगों ने घर के एक कमरे में युवती से रंगरेलियां मनाते हुए मोहल्ले के ही एक युवक को पकड़कर पीटा और बंधक बना लिया। घर वालों ने युवक पर युवती से निकाह करने को कहा। मना करने पर घर वालों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। नगर के एक मोहल्ले में एक परिवार के लोगों ने बुधवार रात 12 बजे अपने घर के एक कमरे में युवती से मोहल्ले के ही एक युवक को रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ लिया। घर वालों ने युवक को पीटा और युवती से निकाह करने को कहा। मना करने पर घर वालों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पिटाई से घायल आरोपी युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। युवती के पिता ने कोतवाली में मामले की नामजद तहरीर दे दी है। पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। नगर पुलिस चौकी प्रभारी पुष्कर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उन्हीं के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन