{"_id":"6a00e31b9d6e9a5d9a03a19b","slug":"refused-to-return-rs-410-lakh-lent-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-159170-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: उधार दिए 4.10 लाख लौटाने से किया इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: उधार दिए 4.10 लाख लौटाने से किया इन्कार
विज्ञापन
पीलीभीत। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में उधार दिए गए लाखों रुपये वापस न मिलने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने एसपी के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम रूपपुर कृपा निवासी रामौतार सिंह ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना सुनगढ़ी में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 25 अगस्त 2023 को उन्होंने ग्राम सहगमा नगरिया थाना जहानाबाद निवासी बसीम अख्तर, मजीद और अफरोज अहमद को 4.10 लाख रुपये उधार दिए थे। आरोपियों ने छह माह के भीतर पूरी रकम वापस करने का आश्वासन दिया था।
आरोप है कि तय समय सीमा बीत जाने के बाद जब उसने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी टालमटोल करने लगे। कई बार कहने के बावजूद रकम वापस नहीं की गई। आरोप है कि हाल ही में रुपये मांगने पर आरोपियों ने रकम लौटाने से साफ मना कर दिया। विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद

राजौंद सेरधा में सड़क हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों द्वारा लगाया गया जाम
विज्ञापन