फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Refusal to take action, complaint not given to police

Pilibhit News: कार्रवाई से इन्कार, पुलिस को नहीं दी गई तहरीर

Sun, 03 Mar 2024 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Refusal to take action, complaint not given to police
पूरनपुर। ब्लॉक कार्यालय में तैनात लेखाकार और पूर्व ब्लाॅक प्रमुख के पति में टेंडर को लेकर शुक्रवार को हुए विवाद में दोनों पक्षों ने एसडीएम के सामने अपना पक्ष रखा। बाद में पूर्व ब्लाॅक प्रमुख के पति ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया। लेखाकार की ओर से भी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई। विवाद के बाद टेंडर बिक्री की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई।
विज्ञापन


विकास विभाग में 49 विकास कार्य कराने के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। टेंडर चार मार्च तक मांगे गए हैं। टेंडर को लेकर पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पति अतेंद्र पाल सिंह का लेखाकार से शुक्रवार को विवाद हो गया था। आरोप था कि टेंडर कार्यालय में बिक्री न कर माधोटांडा थाने के एक बरातघर के पास कार में अपने करीबियों को बेचे गए थे।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह का कहना था कि पूर्व ब्लाॅक प्रमुख के पति ने लेखाकार से विवाद के साथ जोर जबरदस्ती की। शुक्रवार शाम को दोनों पक्ष एसडीएम कार्यालय पहुंचे। एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला ने इस संबंध में लिखित देने के लिए कहा। खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल टेंडर बिक्री की तारीख बढ़ा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed