फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Refusal to cremate the dead body of the youth, accused the jail administration of murder

Pilibhit News: युवक के शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार, जेल प्रशासन पर हत्या का आरोप

Wed, 21 Feb 2024 10:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Refusal to cremate the dead body of the youth, accused the jail administration of murder
परिजनो से बातचीत करते विघायक स्वामी प्रवक्ता नंद । संवाद
जिला जेल में बंदी की मौत का मामला, परिवारवालों को समझाने में जुटे रहे अफसर
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
कलीनगर (पीलीभीत)। जिला जेल में फंदे से लटके मिले बंदी सुखविंदर का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजनों ने जेल में हत्या का आरोप लगाकर शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। पता चला तो नायब तहसीलदार और थानाध्यक्ष गांव पहुंचे। परिजनों से बात की। विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने भी गांव पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली।







माधोटांडा के गांव शाहगढ़ निवासी सुखविंदर सिंह ने मंगलवार को जिला कारागार के शौचालय में मफलर के फंदे से लटककर कर आत्महत्या कर ली थी। वह दुष्कर्म के मामले में जेल में निरुद्ध था। देर रात पोस्टमार्टम के बाद सुखविंदर का शव गांव पहुंचा तो परिजन आक्रोशित हो उठे।
विज्ञापन

बुुधवार की सुबह करीब 10 बजे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष अचल कुमार व शाहगढ़ चौकी पुलिस गांव पहुंची। परिजन से बात की। बहन गुड्डी ने आरोप लगाया कि दो दिन पूर्व जेल मिलने पहुंचे परिवार वालों को सुखविंदर ने जेल प्रशासन द्वारा परेशान किए जाने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी बताया कि जेल में रुपयों की मांग की जाती है। पता चला तो नायब तहसीलदार अक्षय यादव भी मौके पर पहुंच गए। शाम को तहसीलदार वीरेंद्र सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर परिवार वालों से बात की। परिवार वाले शव का अंतिम संस्कार करने के लिए राजी नहीं हुए। शाम को विधायक स्वामी प्रवक्तानंद भी गांव पहुंचे। विधायक ने परिजनों से कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने के बाद बृहस्पतिवार को अंतिम संस्कार करें। इसके बाद अधिकारियों को बैरंग लौटना पड़ा।






------
पचास लाख रुपये मुआवजे की मांग


परिजन ने कहा कि प्रशासन जेलर के खिलाफ मामला दर्ज करे। पीड़ित परिवार की पचास लाख रुपयों की मदद की जाए। इस पर तहसीलदार वीरेंद्र सिंह ने नियमानुसार मदद की बात कही। जिस पर परिजन राजी नहीं हुए। वहीं शव की स्थिति खराब होने के डर से परिजन ने फ्रीजर की व्यवस्था की। बिजली व्यवस्था के लिए जनरेटर भी मंगाया गया। देर रात शव को फ्रीजर में रख लिया गया।








-
विधायक बोले-कार्रवाई हो







विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने कहा कि परिजन, जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। जेलर पर रुपयों की मांग करने का भी आरोप लगा है। ऐसे में हत्या एवं आत्महत्या दोनों स्थिति में जेल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई जरूरी है। विधायक ने एसओ अचल कुमार को कार्रवाई करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed