{"_id":"589a06434f1c1b8652379857","slug":"recounted-by-secondary-teachers-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"माध्यमिक शिक्षकों ने की कलमबंद हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माध्यमिक शिक्षकों ने की कलमबंद हड़ताल
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Tue, 07 Feb 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार जनवरी का वेतन न मिलने पर माध्यमिक शिक्षक संघ (चंदेल गुट) से जुड़े शिक्षक मंगलवार को हड़ताल पर रहे। इससे संबंधित कॉलेजों में शिक्षण कार्य ठप रहा। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर एसएन इंटर कॉलेज में मंगलवार को शिक्षक कलमबंद हड़ताल पर रहे। इस दौरान शिक्षक नेताओं ने कहा कि शासन के निर्देश के बाद भी जनवरी का वेतन सातवें पे कमीशन के अनुसार नहीं दिया गया। इसको लेकर शिक्षक वर्ग में आक्रोश है। यदि जल्द ही इस मामले का निस्तारण नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर तालिब हुसैन, इकबाल हसन खां, डॉ. जावेद अहमद, डॉ. टीएच खान, शाखा मंत्री हशमुद्दीन खां, साजिद अली, आसिमउद्दीन, इशरतयार खां, शाहिद खां, यासीन अहमद खां, मुसिब्बर हुसैन, इफ्तिखार अहमद खां, नसीम वेग, फिरोज खां, आफताब अहमद खां, युसूफ खां, रेहान आसफी आदि शामिल रहे। इधर, सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज में शाखा इकाई के नेतृत्व में सातवें वेतनमान के अनुसार वेतन न मिलने के विरोध में शिक्षकों ने विरोध जताया। कहा गया कि यदि सातवें वेतनमान के अनुसार फरवरी माह का वेतन नहीं दिया गया तो प्रदेशीय नेतृत्व में आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर शाखा अध्यक्ष संजय पांडेय, मंत्री चंद्रपाल गंगवार, इंद्रदेव गंगवार, पूरनलाल, सुरेश चंद्र, श्यामलाल, पवन राजानी, कैलाश चंद, राजेश कुमार, डॉ. वीर सिंह आजाद, मनोहरलाल आदि मौजूद रहे।
बीसलपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ (चंदेल गुट) की एसआरएम इंटर कालेज की इकाई से जुड़े शिक्षक भी सोमवार को कलम बंद हड़ताल पर रहे। इनमें कालीचरन गंगवार, शैलेंद्र पटेल, विजय यादव, गजेंद्र पाल सिंह, अनीस अहमद, राजेश कुमार, राजेश चंद्र और एसपी सिंह आदि शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन
बीसलपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ (चंदेल गुट) की एसआरएम इंटर कालेज की इकाई से जुड़े शिक्षक भी सोमवार को कलम बंद हड़ताल पर रहे। इनमें कालीचरन गंगवार, शैलेंद्र पटेल, विजय यादव, गजेंद्र पाल सिंह, अनीस अहमद, राजेश कुमार, राजेश चंद्र और एसपी सिंह आदि शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन