{"_id":"590742464f1c1b2165441f10","slug":"rdso-probe-in-rail-track-will-be-done","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल ट्रैक में मिले सुराख की आरडीएसओ करेगा जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल ट्रैक में मिले सुराख की आरडीएसओ करेगा जांच
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Mon, 01 May 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत-भोजीपुरा ब्रॉडगेज ट्रैक पर मिली सुराख वाली रेल पटरियों की जांच लखनऊ स्थित आरडीएसओ में होगी। हालांकि रेल पटरियों में सुराख क्यों हो रहे हैं, इसको लेकर रेल अफसरों में असमंजस की स्थिति है। पीलीभीत-टनकपुर वाया पीलीभीत रेल खंड पर ब्रॉडगेज कन्वर्जन के बाद गत वर्ष 14 दिसंबर से बड़ी रेल लाइन की ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया था। हालांकि उस दौरान आधी अधूरी व्यवस्थाओं के बीच ट्रेनें चला दी गई थी। इधर करीब चार दिन पूर्व उक्त ब्रॉडगेज ट्रैक पर बिछाई गई रेल पटरियों में सुराख होने का मामला प्रकाश में आया था। जांच में मामला सही पाए जाने पर रेल महकमे में हड़कंप मच गया था। इसके बाद महकमे के इंजीनियरिंग सेक्शन ने शनिवार को आनन फानन सुराख वाली रेल पटरियों को कटर से काटकर निकालने के बाद उनके स्थान पर नई रेल पटरियां बिछानी शुरू कर दी थी। इधर चार माह पहले बिछाई गई नई रेल पटरियों में आखिर सुराख क्यों हुए, इसको लेकर अभी भी स्थिति साफ नहीं हुई। रेलवे सूत्रों के मुताबिक अब सुराख वाली रेल पटरियों को रेलवे डिजायन एंड स्टैंडर्ड आर्गेनाइजेशन (आरडीएसओ) लखनऊ भेजा जा रहा है, जहां इनकी जांच की जाएगी। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामला जो भी हो, रेल महकमे के अफसर प्रकरण को दबे पांव निपटाने में लगे हुए हैं। इधर इज्जतनगर मंडल कार्यालय के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि रेल पटरियों के बीच वेल्डिंग आदि भी की जाती है संभवत: वहां भी सुराख हो सकता है। रेल पटरियों को जांच के लिए भेजा रहा है।
विज्ञापन