फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   RC issued for sixty shopkeepers for not paying rent

Pilibhit News: किराया नहीं देने पर साठ दुकानदारों की आरसी जारी

Wed, 14 Aug 2024 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
RC issued for sixty shopkeepers for not paying rent
जिला पंचायत कार्यालय का भवन।फाइल फोटो
पीलीभीत। जिला पंचायत की पूरनपुर स्थित दुकानों पर काबिज 60 दुकानदार किराया नहीं दे रहे हैं। इससे विभाग को नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई बार नोटिस देने के बाद भी किराया न देने पर अब ऐसे 60 लोगों के खिलाफ आरसी जारी की गई है। इससे दुकानदारों में अफरातफरी है। बता दें कि करीब 50 लाख रुपये किराये का बकाया है।
विज्ञापन

करीब 15 वर्ष पहले जिला पंचायत ने दुकानों को किराये पर उठाया था। इसके लिए किराया भी तय किया गया। हर माह किराया जमा होता भी रहा। इधर कुछ दुकानदारों ने किराया देना बंद कर दिया। इस पर हर साल दुकानदारों को जिला पंचायत की ओर से नोटिस जारी कर किराया जमा करने के लिए कहा गया, इसके बाद भी दुकानदार नहीं जागे।
विज्ञापन

अब स्थिति यह हो गई कि दुकानदारों पर लाखों रुपये बकाया हो गया। ऐसे में बकाया राशि वसूलने के लिए अब 60 दुकानदारों के खिलाफ आरसी जारी की गई है। वसूली राजस्व विभाग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


--60 बकायेदारों के खिलाफ आरसी जारी की गई है। वसूली तहसील प्रशासन करेगा। इनमें 15 दुकानदारों ऐसे हैं जिनपर 15 लाख रुपये से अधिक बकाया है।
- हरमीक सिंह, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed