{"_id":"b469e1a3ec232a513f47132978bedd3c","slug":"ray-then-gave-unity-lake-restoration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर जगी एकता सरोवर के जीर्णोद्धार की किरण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर जगी एकता सरोवर के जीर्णोद्धार की किरण
पीलीभीत।
Updated Fri, 03 Apr 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के एकता सरोवर
विज्ञापन
के दिन फिर बहुर सकते हैं। इसका निर्माण कराने वाले तत्कालीन डीएम जयशंकर
मिश्र के पुत्र एवं राज्यमंत्री प्रोफेसर अभिषेक मिश्र ने इसकी दुर्दशा को
दुखद बताते हुए जल्द जीर्णोद्धार कराने का आश्वासन दिया है।
शहर में कभी घन्नई ताल से प्रसिद्ध तालाब को करीब 25 साल पूर्व यहां तैनात डीएम जयशंकर मिश्र ने जीर्णोद्धार कराकर पिकनिक स्पाट के रूप में विकसित किया था और इसका नाम एकता सरोवर रखा था। लेकिन वर्तमान में इसकी स्थिति काफी जर्जर है।
बृहस्पतिवार को दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे राज्यमंत्री से मुलाकात के दौरान जब स्थानीय लोगों ने उनके पिता द्वारा बनाए गए नेहरू पार्क, एकता सरोवर, महादेव माती एवं गोमती उदगम स्थल की जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि नेहरू पार्क में तो सामाजिक वानिकी से कुछ काम चल रहा है लेकिन एकता सरोवर की स्थिति काफी खराब है।
सरोवर की बदहाली को दुखद बताते हुए उन्होंने कहा कि पिता द्वारा बनवाए गए इस सरोवर का जल्द जीर्णोद्धार कराया जाएगा। इसके लिए लखनऊ पहुंचकर शासन से बजट मुहैया कराने का वह प्रयास करेंगे। इसके अलावा गोमती उद्गम स्थल और महादेव माती का विकास कराने का भी उन्होंने आश्वासन दिया।
टाइगर रिजर्व और चूका स्पाट का उठाया लुत्फ
माधोटांडा। व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री प्रोफेसर अभिषेक मिश्र दो दिवसीय भ्रमण पर मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस पहुंचे। परिवार के साथ उन्होंने चूका स्पाट एवं वनक्षेत्र का दौरा किया और स्थानीय लोगों से मुलाकात की।
बृहस्पतिवार को परिवार के साथ दोपहर बाद पहुंचे राज्यमंत्री की वनक्षेत्राधिकारी केपी सिंह, एसडीएम पूरनपुर ज्ञानेंद्र सिंह, सीओ पूरनपुर ब्रजवीर सिंह ने उनकी आगवानी की। गेस्ट हाउस में उन्होंने सपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, राइस मिलर्स एसोसिएशन के संरक्षक जगमोहन राय, राममूर्ति सिंह, पप्पू यादव आदि से वार्ता की टाइगर रिजर्व और पीलीभीत की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की।
कुछ देर आराम करने के बाद वह चूका स्पाट देखने पहुंचे। यहां शारदा डैम के किनारे बनी हट एवं अन्य व्यवस्थाओं को देखकर वह काफी खुश नजर आए और उन्होंने परिवार के साथ इसका जमकर लुत्फ उठाया। काफी देर चूका स्पाट पर रहने के बाद वह वापस मुस्तफाबाद पहुंचे और देरशाम उन्होंने जंगल में भ्रमण किया।
विज्ञापन
....जब रोकना पड़ा काफिला
मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस से चूका स्पाट जाते समय उनका स्वागत करने आए लोग भी साथ चलने को तैयार हो गए। इस पर वनक्षेत्राधिकारी ने राज्यमंत्री ने वन क्षेत्र में अधिक गाड़ियां न चलने का अनुरोध किया। इस पर राज्यमंत्री के निर्देश पर मात्र चार गाड़ियां की चूका स्पाट तक गई। बाकी लोगों को मन मारकर मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस में ही रुखना पड़ा।
बचपन की यादों में खो गए राज्यमंत्री
राज्यमंत्री प्रोफेसर अभिषेक मिश्र के पिता जयशंकर मिश्र करीब 25 साल पूर्व पीलीभीत के डीएम थे। इसके चलते राज्यमंत्री का बचपन पीलीभीत में ही गुजरा और प्रारंभिक पढ़ाई भी उन्होंने यहीं से की। गेस्ट हाउस में वार्ता के दौरान स्थानीय लोगों से मिलकर वह बचपन की यादों में खो गए और इस पर काफी देर तक चर्चा करते रहे।
राज्यमंत्री का हुआ स्वागत
पूरनपुर। व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री अभिषेक मिश्र के पहुंचने पर नगर के खमरिया तिराहे पर व्यापारी नेता विजयपाल विक्की के नेतृत्व में व्यापारियों ने राज्यमंत्री का स्वागत किया।
राइस मिलर्स एसोसिएशन के संरक्षक जगमोहन राय अग्रवाल, अशोक खंडेलवाल, हर्ष शर्मा ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। जिसमें पूरनपुर खटीमा मार्ग को हॉटमिक्स से बनवाने सहित कई मांग रखीं। राज्यमंत्री ने मार्ग निर्माण केे लिए जल्द सर्वे कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान राकेश खंडेलवाल, अरविंद गुप्ता, रईस अहमद, संजीव गुप्ता, शिवसागर मौर्य आदि थे।