फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Raped the teenager by trapping her in the love trap, now refuses to marry

Pilibhit News: किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर करता रहा दुष्कर्म, अब शादी से इन्कार

Sat, 22 Jul 2023 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 22 Jul 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Raped the teenager by trapping her in the love trap, now refuses to marry
पीलीभीत। थाना माधोटांडा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को एक युवक ने अपने प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म किया और उसके अश्लील फोटो खींच लिए। बाद में फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसका यौन शोषण करता रहा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


एक गांव की किशोरी ने बताया कि उसकी बहन की शादी थाना न्यूरिया क्षेत्र के एक गांव में हुई है। शादी के बाद वह अपनी बहन के घर पर ही ज्यादा रहती थी। इसी दौरान वहां के मनीष तरफदार उर्फ सन्यासी ने शादी का झांसा देकर उसे प्रेमजाल में फंसा लिया और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद जब उसके मां बाप से परिवार के लोगोंं ने शादी की बात रखी तो उन्होंने टालमटोल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन




युवक ने प्यार का वास्ता देते हुए उसके अश्लील फोटो भी खींच लिए थे। फोटो वायरल करने की धमकी देकर युवक किशोरी का लगातार यौन शोषण करता रहा। 13 जुलाई को उसने फिर मिलने के लिए बुलाया। न आने पर फोटो वायरल करने की धमकी दी। किशोरी मिलने नहीं गई तो आरोपी ने उसके फोटो एक ग्रुप पर वायरल कर दिए। इसके बाद जब युवक के परिवार से मामले की शिकायत की तो वे अपने बेटे के ही पक्ष में हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मनीष तरफदार, अनीता तरफदार और प्रमोद तरफदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

भाकियू ने तहसीलदार कार्यालय पर शुरू किया बेमियादी धरना
शाम तक अफसरों से वार्ता का इंतजार करते रहे प्रदर्शनकारी



फोटो 22 पीबीटीपी 38

संवाद न्यूज एजेंसी



पूरनपुर। भाकियू (टिकैत) कार्यकर्ताओं ने गांव अमरैयाकलां के धार्मिक स्थल से साधुओं को भगाने और कब्जे की कोशिश के विरोध में शनिवार को तहसीलदार कार्यालय के बाहर बेमियादी धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान 27 जुलाई को कमिश्नर से मिलने का निर्णय लिया गया।

भाकियू कार्यकर्ताओं ने गांव अमरैयाकलां में धार्मिक स्थल से साधुओं को भगाने, कब्जे की कोशिश के विरोध में 18 जुलाई को तहसील कार्यालय में प्रदर्शन कर एसडीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार ऋषि कुमार दीक्षित को सौंपा था। ज्ञापन में समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर 22 जुलाई से धरना प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी थी।



शनिवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर हुई सभा में धार्मिक स्थल पर कब्जा की कोशिश करने वालों पर कार्रवाई न होने पर रोष व्यक्त किया गया। एसडीएम से वार्ता के बाद ही धरना प्रदर्शन समाप्त करने का निर्णय लिया गया। शाम छह बजे तक प्रदर्शनकारी एसडीएम का इंतजार करते रहे, लेकिन उनके जिला मुख्यालय पर होने की वजह से वार्ता नहीं हो सकी।

शाम सात बजे तक तहसीलदार के भी धरना स्थल पर न पहुंचने पर प्रदर्शनकारियों ने बेमियादी धरना-प्रदर्शन का एलान कर दिया। भाकियू नेता दामोदर प्रसाद यादव ने बताया कि शाम तक अफसरोंं को वार्ता का समय दिया गया। मगर कोई अधिकारी वार्ता को नहीं पहुंचा। अब बेमियादी धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है। समस्या का समाधान न होने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। 27 को एक प्रतिनिधि मंडल कमिश्नर से मिलेगा। इसको लेकर उनसे मोबाइल पर वार्ता हो गई है।


आईफ्लू के रोगियों की संख्या बढ़ी, संक्रमण का रहता है खतरा

- सीएचसी में तीन दिनों से बड़ी संख्या में आ रहे मरीज



फोटो 22 पीबीटीपी 27

संवाद न्यूज एजेंसी



पूरनपुर। बरसात के मौसम में आईफ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। तीन दिन से सीएचसी में बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। आईफ्लू से संक्रमण बढ़ने का खतरा रहता है। इससे मरीज से दूरी बनाकर रहना चाहिए। हालांकि शुरूआत में ताजे पानी से बार-बार आंखों को धोने मात्र से बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।

सीएचसी में तैनात नेत्र परीक्षण अधिकारी सतीश सिंह ने बताया कि आंखों के इन्फेक्शन के मरीज बढ़ने शुरू हो गए हैं। इसमें आईफ्लू के मरीजों की संख्या तीन दिन से लगातार बढ़ रही है। इसकी चपेट में हर आयु के वर्ग के लेाग आ रहे है। बच्चों में इसके बढ़ने का खतरा अधिक रहता है। बजह बच्चे अक्सर साथ-साथ खेलते है। हाथ मिलाने, एक दूसरे के कपड़े पहने से भी संक्रमण बढ़ता है।



आंख में खटकन होने, लालामी होने आदि पर बार-बार आंख धोने पर संक्रमण पर शुरूआती दौर काबू पाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि मौसम बदलने, वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम-बुखार होने पर भी आईफ्लू का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि आईफ्लू होने पर आंखों को मलें नहीं। इससे कॉर्निया पर स्क्रेच पडऩे का डर बढ़ जाता है। बगैर चिकित्सक के परामर्श के कोई भी दवाई सीधे मेडिकल से न खरीद कर डालें।

तालाब किनारे मगरमच्छ दिखने से ग्रामीण भयभीत

बिलसंडा। नगर के जामा मस्जिद मोहल्ले में स्थित तालाब किनारे मगरमच्छ देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई है। जामा मस्जिद मोहल्ले में आबादी के समीप बड़ा तालाब है। शुक्रवार को मोहल्ले के कुछ लोग तालाब किनारे बैठे थे, तभी तालाब से निकलकर एक मगरमच्छ किनारे पर आ गया। लोगों के शोर मचाने पर मगरमच्छ वापस तालाब में चला गया। वन दरोगा सुरेश सिंह ने बताया कि सूचना मिली है। मगरमच्छ को पकड़वाया जाएगा। संवाद

भैंस चराने गई किशोरी की तालाब में डूबने से मौत

- परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम



- माधोटांडा क्षेत्र के गांव संडई में दो दिन पूर्व हुआ हादसा



संवाद न्यूज एजेंसी

कलीनगर। पशु चराने गई किशोरी की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घर न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन की तो तालाब में चप्पल उतराती मिलीं। दो घंटे की मशक्कत के बाद तालाब से शव बरामद हुआ। शुक्रवार को पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।



माधोटांडा क्षेत्र के गांव संडई निवासी गंगादेवी की 14 वर्षीय पुत्री निक्की बृहस्पतिवार को रोजाना की तरह पशुओं को चराने के लिए गई थी। गांव के बाहर सरकारी तालाब के पास खड़ी होकर निक्की पशुओं को चराने लगी। इसी दौरान पैर फिसलने से वह तालाब में जा गिरी। गहराई अधिक होने से किशोरी डूब गई। देर शाम तक घर न पहुंचने पर मां परेशान हुई। इसके बाद निक्की की तलाश शुरू की गई। तालाब में एक चप्पल उतराती मिली। इसके बाद पानी में डूबने की आशंका जताई गई।

ग्रामीणों की मदद से तलाशी की गई, जिसपर तालाब से निक्की का शव बरामद किया गया। शव देख परिजन बदहवास हो गए। शुक्रवार को मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके साद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।



000

तीन भाइयों की इकलौती बहन थी निक्की



निक्की की मौत के बाद परिवार टूट गया है। वह तीन भाइयों की इकलौती बहन थी। अकेली होने की वजह से निक्की सबकी लाडली थी। एक भाई की तीन साल पूर्व करंट लगने की मौत हो गई थी। गरीबी में परिवार का गुजर बसर किया जा रहा था। निक्की की मौत का परिवार को गहरा सदमा लगा।


000



वर्जन

परिजन की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मामले में किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं दी गई है। मवेशियों को चराते समय सरकारी तालाब में डूबने से मौत हुई थी। - अचल कुमार, एसओ माधोटांडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed