फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rape victim teenager dies, report filed against three, main accused arrested

Pilibhit News: दुष्कर्म पीड़िता किशोरी की मौत, तीन पर रिपोर्ट, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Tue, 03 Jun 2025 11:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Rape victim teenager dies, report filed against three, main accused arrested
बरखेड़ा। बेसुध हालत में सोमवार को थाने पहुंची किशोरी की सोमवार देर रात उपचार के दौरान बरेली में मौत हो गई। बरेली पुलिस ने किशोरी को शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं बरखेड़ा पुलिस ने मृतका के भाई की ओर से मिली तहरीर के आधार पर बरखेड़ा निवासी एक युवक, उसकी मां समेत तीन के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना सोमवार को बरखेड़ा क्षेत्र में हुई थी। बेसुध हालत में बरखेड़ा थाने पहुंची किशोरी ने बरखेड़ा निवासी युवक और उसकी मां पर गंभीर आरोप लगाए थे। युवती को गंभीर हालत में सीएचसी के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया था। हालत में सुधार न होने पर सोमवार शाम उसे हायर सेंटर भेजा गया था। जहां रात में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इस मामले में बरखेड़ा पुलिस ने सोमवार को ही किशोरी के भाई से प्राप्त तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। तहरीर में कहा गया है कि सोमवार को वह और परिवार के अन्य लोग खेत पर काम करने गए थे। उसकी 17 वर्षीय बहन घर पर अकेली थी। इस बीच बरखेड़ा निवासी सूरज अपने एक अन्य साथी के साथ घर आए।
विज्ञापन

आरोप है कि सूरज अपनी मां से बात कराने की बात कहकर उसकी बहन को जबरन स्कूटी पर बैठाकर बरखेड़ा रेलवे स्टेशन ले गया। जहां आरोपी की मां ने दूध में विषाक्त पदार्थ मिलाकर बहन को पिला दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। किसी तरह वह थाने पहुंची। यह भी बताया कि 27 मई को भी आरोपी ने एक अन्य साथी की मदद से उसे अपने घर ले जाकर दुष्कर्म के बाद मारपीट भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पिता ने थाना पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
मृतका के पिता का कहना है कि 27 मई को आरोपी ने एक साथी की मदद से अपने घर ले जाकर पुत्री से दुष्कर्म किया था। मारपीट भी की गई थी। पुत्री ने उसी दिन थाने पहुंचकर घटना बताई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़कर थाने बुलाया। दिन भर बैठाने के बाद दोनों को छोड़ दिया। इसके बाद उसे बुलाकर सादे कागज पर हस्ताक्षर करवाने के बाद पुत्री को साथ भेज दिया। इससे आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए।



किशोरी के विषाक्त पदार्थ खाने के बाद उपचार के दौरान बरेली में मौत के मामले में बरखेड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 27 मई को मृतका के पिता की ओर से किशोरी और युवक पर झगड़ा करने का आरोप लगाया गया था। मामले की जांच जारी है। - अभिषेक यादव, एसपी

बारिश में कुछ इस तरह निकले लोग। संवाद

बारिश में कुछ इस तरह निकले लोग। संवाद- फोटो : मकान में आई दरार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed