फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   rape

बाइक मालिक और उसके दोस्तों ने किया था किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

Wed, 08 Sep 2021 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
rape
पुलिस की गिरफ्त में किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। अमरिया के लक्ष्मीपुर गांव में जीजा के साथ घर जा रही किशोरी से गन्ने के खेत में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने सूचना मिलने के 36 घंटे के भीतर घटना का खुलासा कर दिया। मामले में घटनास्थल से मिली बाइक के मलिक और उसके दो दोस्तों का नाम प्रकाश में आया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपने जुर्म को कबूल किया। एसपी ने घटना का खुलासा करने के बाद पकड़े गए दोनों आरोपियों को को कोट में पेश किया गया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया है। जबकि उनका तीसरा साथी फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

चार सितंबर को अमरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी अपने जीजा के साथ घर जा रही थी। तभी उसे अमरिया के लक्ष्मीपुर गांव के पास वह गन्ने के खेत में टायलेट करने गई थी। जहां मौजूद तीन युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसका जीजा बचाने के लिए पहुंचा। तो आरोपियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। इस पर आरोपी मौके से भाग गए। आरोपी अपनी बाइक छोड़ गए थे। पांच सितंबर को पीड़िता ने परिवार वालों के साथ थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की, तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू कर दी और दो आरोपियों को पकड़ लिया। मंगलवार को एसपी दिनेेश कुमार पी ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता का आयोजन कर घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सूचना के बाद घटनास्थल पर पुलिस को एक बाइक मिली थी। पुलिस ने बाइक का नंबर को ट्रेस किया। तो वह बाइक सुनगढ़ी क्षेत्र के नौगंवा पकड़िया निवासी जीशान अली पुत्र रहमान शाह की निकली। इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने पहले बाइक चोरी होने का तर्क दिया। पुलिस ने जब सख्ती दिखाई गई। तो उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना का जुर्म कबूल किया। पूछताछ में उसने बताया कि वह चार सितंबर को अपने गांव के दोस्त बलजीत सिंह पुत्र फुम्मन सिंह के साथ अमरिया एक रिश्तेदारी में आया था। जहां उसका अमरिया के तिरकुनिया के रहने वाला दोस्त बलवीर सिंह मिल गया। इसके बाद तीनों बाइक से लक्ष्मीपुर गांव पहुंचे थे। जहां किशोरी को गन्ने के खेत में देखकर उसे पकड़ लिया और वारदात को अंजाम दिया था। लोगों को आता देखकर हड़बड़ाहट में बाइक छोड़कर भाग गए थे। पुलिस ने जीशान की निशानदेही पर आरोपी बलजीत को भी गिरफ्तार कर लिया। जबकि अमरिया का रहने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका।
विज्ञापन

पहली की थी घटना, फिर रची बाइक चोरी की कहानी
किशोरी से दुष्कर्म करने के बाद हड़बड़ाहट में आरोपी जीशान अली की बाइक गन्ने के खेत के बाहर छूट गई थी। इस पर उसे लगा वह फंस जाएगा। इसलिए उसने चार सितंबर को दोपहर डेढ़ बजे नौगंवा पकड़िया से बाइक चोरी की फर्जी कहानी रच दी। जब सर्विलांस और अन्य टेक्निकल तरीके से जांच कराई गई। तो आरोपी जीशान की कहानी की सच्चाई खुल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनका तीसरा आरोपी अभी फरार है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया है। किशोरी के बयान भी कराए गए हैं। - दिनेश कुमार पी एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed