फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rape has befriended neighbor, now refuses to marry

पड़ोसी ने दोस्ती कर किया रेप, अब निकाह से इनकार

Sun, 01 Jan 2017 11:32 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 01 Jan 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
पड़ोसी युवक ने पहले दोस्ती की, फिर निकाह करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। अब युवक और उसके घर वाले निकाह करने से इनकार कर रहे हैं। पीड़ित लड़की और उसकी मां ने एसपी से मिलकर इंसाफ की गुहार लगाई है। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि उसकी बेटी का पिछले पांच साल से मोहल्ले के एक युवक से दोस्ती है। इस दौरान उसकी बेटी से निकाह करने का झांसा देकर दोस्त ने कई बार शारीरिक संबंध बनाए। आठ माह पूर्व उसकी बेटी के साथ युवक संदिग्ध हालात में पकड़ा गया था। तब युवक के परिवारीजनों ने जल्द निकाह कराने को राजी हो गए थे। मगर तभी से लगातार टालमटोल कर रहे हैं। 28 दिसंबर को दुबारा दोनों संदिग्ध हालात में पकड़े गए। लड़की के घरवालों ने निकाह करने को कहा तो लड़के वालों ने इंकार कर दिया। ज्यादा दबाव बनाने पर बदनाम करने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित लड़की और उसकी मां ने एसपी से मिलकर अपना दुखड़ा सुनाया और आरोपी पक्ष पर कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि बीसलपुर पुलिस ने सिर्फ छेड़छाड़ में केस दर्ज कर मामले को हल्का कर दिया है। एसपी सभाराज ने बताया कि मामले की थाना पुलिस से जानकारी कर निष्पक्ष कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed