फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rape complaint turned out to be false in police investigation

Pilibhit News: पुलिस की जांच में झूठी निकली दुष्कर्म की शिकायत

Fri, 11 Jul 2025 10:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
Rape complaint turned out to be false in police investigation
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की ओर से दो युवकों पर लगाया गया दुष्कर्म का आरोप पुलिस की जांच में सही नहीं निकला। पुलिस काे महिला के बयानों में विरोधाभास मिला।
विज्ञापन


एक गांव निवासी विवाहिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया था कि 10 जुलाई की दोपहर करीब 12:30 बजे दो अन्य महिलाओं के साथ खेत पर घास काटने गई थी। पीछे से चार लोग आ गए। दो लोगों ने साथ की महिलाओं को पकड़ लिया। इसके बाद दो युवकों ने उसके साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी और तमंचे से हवाई फायर कर भयभीत किया। महिला ने दो युवकों को नामजद किया। इस संबंध में कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि दोनों पक्षों में मुकदमेबाजी चल रही है। एक पक्ष की महिला ने मुकदमे में समझौता करने का दबाव बनाने के लिए यह षड्यंत्र रचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब पूछताछ की तो महिला ने दूसरा घटनास्थल बताया और उसके साथ की महिला ने दूसरा। दोनों घटनास्थलों में करीब डेढ़ सौ मीटर का अंतर था। इससे साफ जाहिर है कि मामला फर्जी है। कोतवाल ने यह भी बताया कि महिला ने जिन युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है, वे दोनों घायल अवस्था में अपने घरों में हैं। उनका उपचार चल रहा है। कोतवाली पुलिस ने उच्च अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed