फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Ranjishan attacked with intent to kill, three injured

Pilibhit News: रंजिशन जान से मारने की नीयत से हमला, तीन जख्मी

Sat, 20 May 2023 11:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Ranjishan attacked with intent to kill, three injured
पुलिस ने दर्ज की चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। शेरपुरकलां निवासी मोहम्मद यार खां पर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से वार किया गया। वार से बचने पर उसका अंगूठा कट गया। बचाने पर गांव निवासी फारूक की भी दो अंगुली कट गईं। फरजंद भी घायल हो गया। पुलिस ने मोहम्मद यार खां की ओर से चार लोगों के खिलाफ नामजद और अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
घटना 15 मई को गांव शेरपुरकलां की है। मोहम्मद यार खां ने बताया कि उसके घर के सामने सीसी रोड बन रहा है। रोड पर खड़ा हैरो निर्माण में बाधक बन रहा था। जिसे मजदूरों की सहायता से हटा दिया। इस पर आरोपी रंजिश मानने लगे और गालियां दीं। विरोध पर आरोपियों ने गाली-गलौज कर धारदार हथियारों से जान से मारने की नीयत से उस पर हमला कर दिया। अपने को बचाने पर उसका अंगूठा कट गया।
विज्ञापन

शोर-शराबे पर गांव के लोगों के बचाने की कोशिश पर गांव निवासी फारूक की दो अंगुलियां कट गई। गांव का फरजंद भी घायल हो गया। कोतवाल अशुतोष रघुवंशी ने बताया कि मोहम्मद यार खां की ओर से गांव निवासी निजामतुल्ला खां उर्फ लल्ला खां, उसके पुत्र जीशान, गांव निवासी शीबू, असलम खां और अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed