{"_id":"652d931baa8dd7b7da084ee4","slug":"rana-public-school-won-in-kabaddi-and-sanjay-saraswati-vidya-mandir-won-in-volleyball-pilibhit-news-c-122-1-sbly1036-6552-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कबड्डी में राना पब्लिक स्कूल और बॉलीबाल में संजय सरस्वती विद्या मंदिर विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कबड्डी में राना पब्लिक स्कूल और बॉलीबाल में संजय सरस्वती विद्या मंदिर विजयी
विज्ञापन
अभाविप की ओर से कराई जा रही प्रतियोगिता में कबड्डी खेलते विद्यार्थी। संस्था
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से खेलो भारत के अंतर्गत तीन दिवसीय खेल एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का सोमवार को नेव तकनीकी संस्थान के क्रीड़ा मैदान में आगाज हो गया। कबड्डी का पहला मैच एनटीआई-बी और राना पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। जिसमें राना पब्लिक स्कूल की टीम विजयी रही। दूसरा मैच सुदामा विद्यास्थली व एनटीआई-ए के मध्य हुआ। सुदामा विद्यास्थली की टीम विजयी रही। तीसरा मैच इस्लामिया इंटर काॅलेज तथा जॉन नेव के बीच हुआ। इस्लामिया इंटर कॉलेज विजेता रहा।
बॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रथम मैच सुदामा विद्यास्थली और संजय सरस्वती विद्या मंदिर के बीच खेला गया। संजय सरस्वती विद्या मंदिर विजय रहा।
दूसरा मैच एनटीआई-बी एवं नेहरू इंटर कॉलेज के मध्य हुआ। नेहरू इंटर कॉलेज टीम विजयी रही। तीसरा मैच इस्लामिया इंटर कॉलेज तथा जॉन नेव के बीच खेला गया, इस्लामिया इंटर कॉलेज विजयी रहा। चौथा मैच एनटीआई-ए और तक्षशिला पब्लिक स्कूल के बीच हुआ, तक्षशिला पब्लिक स्कूल विजयी रहा।
इससे पहले मुख्य अतिथि सांसद अरुण कुमार सागर, कार्यक्रम अध्यक्ष व नैव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की संरक्षिका डॉ. सपना आशीष मैसी, अभाविप के जिला संगठन मंत्री आकाश, जॉन नेव सीनियर सेकंडरी स्कूल की प्रधानाचार्य सुनीता द्विवेदी, कार्यक्रम संयोजक आकाश मैसी ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। इस मौके पर सह संयोजक रौनक पाल, आयुष्मान चौहान, करन सिंह, राजन ठाकुर, गोविंद सिंह, आशुतोष मिश्रा आदि मौजूद रहे।