{"_id":"6ac3ef36d0d2f7df120ec804","slug":"ramlila-fair-in-bisalpur-begins-today-preparations-complete-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-170311-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बीसलपुर में रामलीला मेला आज से, तैयारिया पूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बीसलपुर में रामलीला मेला आज से, तैयारिया पूर्ण
Tue, 06 Oct 2026 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर मेले में लगने लगे खेल तमाशे संवाद
बीसलपुर। नगर का ऐतिहासिक रामलीला मेला मंगलवार से शुरू हो रहा है l मेला कमेटी ने सारी तैयारी पूरी कर ली है। मेला मैदान पर विभिन्न तरह के खेल-तमाशा लगने शुरू हो गए हैं।
मेला कमेटी के अध्यक्ष गंगाधर दुबे ने बताया कि मंगलवार को पहले दिन गणेश जन्म लीला का मंचन होगा। लीला से पहले नगर में गणेश शोभायात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। कटरा बाजार से शुरू होकर शोभायात्रा पूरे नगर में घूमने के बाद रामलीला मैदान में पहुंचकर समाप्त हो जाएगी। उसके बाद लीला मंचन शुरू होगा। उन्होंने बताया कि मेला मैदान में भरे पानी को पंपिंग सेट से निकलवा दिया गया है। मिट्टी डलवा कर मेला मैदान समतल करवा दिया गया है। दुकानदारों और खेल तमाशा वालों के लिए जमीन का आवंटन शुरू कर दिया गया है। कोतवाली में पत्र भेजकर मेला परिसर में पुलिस शिविर लगाने का अनुरोध किया गया है। जल्द मेला मैदान में मेला कमेटी का शिविर भी लगवा दिया जाएगा। उस शिविर में मेला कमेटी के पदाधिकारी हर समय मौजूद रहेंगे। मेला परिसर में बिजली का वैकल्पिक इंतजाम करने के लिए एक शक्तिशाली जेनरेटर रखवाया जाएगा। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -