फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ramleela

दशहरा पर टूटी महामारी की उदासी, मेले ने बढ़ाई रौनक

Sat, 16 Oct 2021 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
ramleela
पीलीभीत रामलीला में दशहरा के मौके पर धूं-धूंकर चलते रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतला। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। उल्लास और उत्साह के बीच शुक्रवार को दशहरा का त्योहार मनाया गया। शहर के रामलीला मैदान में आयोजित मेले में शाम को रावण का वध राम ने किया तो भीड़ ने प्रभु राम के जयकारे लगाए। इस दौरान रावण के साथ मेघनाद और कुंभकरण के जलते पुतले के बीच लोगों ने बुराइयों को छोड़ने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते दो साल बाद आयोजित मेले में दोपहर बाद से ही लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। इसमें महिलाओं और बच्चों की संख्या काफी थी। महिलाएं मेले में शृंगार से लेकर घरेलू वस्तुओं की खरीदारी में जुटी रहीं तो बच्चे खिलौनों की खरीदरी में जुटे रहे। साथ ही मेले में लगे झूले का आनंद बच्चों ने जमकर उठाया। जैसे-जैसे शाम होती गई, मेले में भीड़ बढ़ती रही। शाम सात बजे के करीब उमड़ी भीड़ के बीच राम ने रावण का वध किया। इस दौरान उमड़ी भीड़ ने तालियों के साथ श्रीराम के जयकारे लगाए। साथ ही अपने अंदर की बुराइयों को छोडने का संकल्प लिया। रावण के साथ मेघनाद और कुंभकरण के पुतले का दहन हुआ। पुतला दहन कार्यक्रम में विधायक संजय सिंह गंगवार समेत अन्य कई गणमान्य अतिथि पहुंचे थे।
विज्ञापन

बीसलपुर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों और मेले में ग्राहकों के पहुंचने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था, जो शाम तक जारी रहा। नगर के अलावा बिलसंडा, बरखेड़ा, ईंटगांव, टिकरी, मधवापुर, मकरंदापुर, चुर्रासकतपुर, अमृता खास, भड़रिया मोड़, रढ़ैता, रसायाखानपुर, गुलैंदा, खनंका, खरगापुर, मानपुर, जसोली, दिवाली, भंसूड़ा, गजरौला ओैर रंभोजा आदि स्थानों पर दुकानों पर जमकर खरीदारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 फुट रावण और कुंभकरण-मेघनाद के 15 फुट के रहे पुतले
इस बार रावण का पुतला 20 फिट और कुंभकरण-मेघनाद के 15 फिट पुतले बनाए गए थे। हालांकि कोरोना के पहले इनके पुतले दो गुने होते थे। शाम 7.30 बजे रावण, कुंभकरण और मेघनाद का पुतला जला तो हर ओर जय श्रीराम के जयकारे लगने लगे। भीड़ को संभालने के लिए पुलिस बल काफी संख्या में तैनात रहा।
क्षत्रिय समाज ने किया शस्त्र पूजन
बिलसंडा क्षत्रिय समाज के तत्वावधान में विजयदशमी के उपलक्ष्य में शस्त्र पूजन कार्यक्रम हुआ। नगर के एक बरात घर में आयोजित कार्यक्रम मेें वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ कराया, जिसमें राष्ट्र कल्याण के लिए आहुति दी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संजू सिंह ने कहा कि कहा कि शस्त्र पूजन समाज के लोगों को जोड़ने के लिए सबसे उत्तम माध्यम है। समाज के लोगों से शिक्षित और एकजुट होने का आह्वान किया। इस दौरान समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रशांत सिंह, प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह ने हवन व यज्ञ में शामिल होकर लोगों को बताया कि शस्त्रों की उचित देखरेख तथा प्रयोग कानून के दायरे में ही करें। इस मौके पर अनिल फौजी ने कहा कि हमें समाज के हर वर्ग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना है। इस मौके पर बबलू चौहान , पूर्व प्रधान पप्पू सिंह, मुकेश सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, राजपाल सिंह, दृगपाल सिंह, सोमवीर सिंह, रामदास पाठक, योगेंद्र सिंह, विष्णु प्रताप सिंह व पूर्व प्रधान रामासरे, ब्रजेश सिंह समेत तमाम क्षेत्रीय क्षत्रिय उपस्थित रहे।

शस्त्र पूजन कर मनाई विजयदशमी
बीसलपुर में भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में नगर के एक बरात घर में विजयादशमी पर्व मनाया गया। इस अवसर पर शस्त्रों का पूजन किया गया एवं भगवान श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंडित परमेश्वरी दयाल शर्मा ने कहा की आज का दिन बुराइयों पर अच्छाइयों के विजय का दिन है। आज ही के दिन मां दुर्गा ने महिषासुर नामक दैत्य और भगवान राम ने रावण का वध किया था। आज ही के दिन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का गठन किया गया था, इसीलिए शस्त्र पूजन का विधान है। कार्यक्रम में युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन पाठक, भाजपा नगर अध्यक्ष सौरव गुप्ता, गो सेवा के विभाग प्रमुख राजेश दुबे ,पूर्व प्रधानाचार्य कालीचरण गंगवार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख किशन लाल राणा, छोटे लाल सक्सेना, अशोक दीक्षित, सुरेंद्र नाथ शुक्ला, मनोज कुमार गुप्ता, अवधेश गुप्ता, सुरेश गुप्ता, मुकेश गुप्ता, राकेश गुप्ता, ऋषभ पांडे, विश्व हिंदू परिषद नगर अध्यक्ष रवि सक्सेना, शिवम मिश्रा, पुष्पेंद्र शुक्ला, नरेंद्र शुक्ला ,शारदा चंद्र श्रीवास्तव, नरेश सक्सेना आदि ने अपने विचार रखें तथा शस्त्रों का पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed