फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rakshabandhan: Sisters should not face any problem, so the number of buses will increase

रक्षाबंधन: बसों के बढ़ेंगे फेरे, 48 घंटे तक बहनों को फ्री में मिलेगा सफर

Wed, 10 Aug 2022 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Rakshabandhan: Sisters should not face any problem, so the number of buses will increase
रोडवेज बस स्टेंड पर खड़ी बसें। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। रक्षाबंधन पर्व पर बहनों को फ्री में सफर कराने के लिए रोडवेज की ओर से तैयारियां पूरी कर ली हैं। 70 बसों से 182 चालक और 193 परिचालक बहनों को सफर कराएंगे। बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। 48 घंटे तक फ्री में बहनें सफर कर सकेंगी।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर्व 11 और 12 अगस्त को मनाया जाएगा। शासन ने बहनों को रोडवेज बसों से फ्री में सफर कराने की घोषणा की है जिससे बहनों को भाइयों के घर पहुंचने में आसानी हो सके। इसी लेकर पीलीभीत डिपो ने तैयारियां पूरी कर लीं हैं। आम दिनों में सभी रूटों पर 60 बसों का संचालन होता है मगर रक्षाबंधन को लेकर 75 बसों को चलाया जाएगा। बीसलपुर तक सात बसों का संचालन होता है। जो चार फेरे लगाती हैं।
विज्ञापन

रक्षाबंधन के दिन इन बसों के दो फेरे बढ़ा दिए जाएंगे। बरेली रोड पर नौ बसों का संचालन होता है। इनके भी दो फेरे बढ़ाएं जाएंगे। पूरनपुर रोड पर पांच बसों का संचालन होता है मगर रक्षाबंधन के दिन दो बसों को और बढ़ाया जाएगा। यह बसें पूरनपुर से बरेली के बीच चलाई जाएंगी। टनकपुर और अमरिया रूट पर यात्रियों के अनुसार बसों का संचालन किया जाएगा। हालांकि जर्जर बसों से बहनों को सफर करना पड़ेगा। वहीं बस स्टैंड पर भी पानी की टंकियां सूखी पड़ी हैं। इससे दिक्कत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन निगम कर्मियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
रक्षाबंधन पर्व को लेकर परिवहन निगम ने कर्मचारियों के लिए विशेष स्क्रीम शुरू की है। चालक और परिचालक लगातार छह दिन बसों का संचालन करने पर 1200 रुपये और वर्कशॉप के कर्मचारियों को 500 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इससे रक्षाबंधन पर पर्व को लेकर कोई अवकाश न कर सके। यह स्कीम दस अगस्त से 15 अगस्त के बीच लगातार काम करने पर मान्य होगी।
पत्नियां फ्री और पतियों को देना होगा किराया
रक्षाबंधन के दिन पति के साथ मायके जाने वाली महिलाओं को भले ही शून्य बैलेंस का टिकट मिलेगा मगर उनके पतियों को 1.17 रुपये प्रति किलोमीटर के अनुसार किराया देना होगा। जबकि सामान का 1.08 रुपये प्रति क्विंटल प्रति किलोमीटर के अनुसार भाड़ा देना होगा। अगर पति किराया नहीं देंगे तो कर्मचारी उन्हें सफर नहीं कराएंगे।
दस अगस्त की रात 12 बजे से होगा फ्री सफर
रक्षाबंधन को लेकर दस अगस्त की रात 12 बजे से बहनों के लिए फ्री में सफर हो जाएगा। 11 अगस्त दिन और रात, 12 अगस्त को पूरी दिन और रात 12 बजे तक सफर मिलेगा। इसके बाद किराया देना होगा। फ्री में सफर कराने के लिए रोडवेज की ओर से बसों में पर्याप्त सुविधाएं कर ली गई हैं जिससे रक्षाबंधन के दिन बसों में कोई दिक्कत न हो।
गैरहाजिर कर्मचारियों को भेजे नोटिस
परिवहन निगम के नौ संविदा चालक और परिचालक गैरहाजिर चल रहे है। रक्षाबंधन पर्व को लेकर एआरएम की ओर से कर्मचारियों को नोटिस भेजकर तत्काल ड्यूटी ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए है। ड्यूटी ज्वाइन नहीं करने पर संविदा खत्म करने की चेतावनी दी गई है।

रक्षाबंधन के लिए तैयारियां पूरी कर ली गईं है। दस अगस्त की रात से 12 अगस्त की रात तक बहनों को मुफ्त में सफर कराया जाएगा। पूरनपुर रोड पर दो बसों को बढ़ाया जाएगा। जबकि अन्य रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाएं जाएंगे। किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। - वीके गंगवार, एआरएम, परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed